Sun 05 Apr 2026

ब्रेकिंग

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

मंत्री प्रहलाद पटेल ने बरमान मेले का शुभारंभ किया

सच्चे देश के मार्गदर्शक विवेकानंद जी।

सुचना

पचमढ़ी में कांग्रेस का शिविर जारी। : कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पहुंचे पचमढ़ी।

Vinod Chouksey

Sun, Nov 2, 2025
Post views : 165

प्रेस विज्ञप्ति मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी दिनांक: 02 नवंबर 2025पचमढ़ी में जिला अध्यक्षों के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पचमढ़ी में आयोजित जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का आज विधिवत शुभारंभ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण प्रभारी एवं कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) सदस्य श्री सचिन राव जी द्वारा किया गया।

यह प्रशिक्षण शिविर 2 नवंबर से 12 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार, सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

उद्घाटन सत्र के पश्चात श्री सचिन राव जी ने शिविर के प्रथम दिन की कार्यशाला का शुभारंभ किया, जिसमें संगठनात्मक ढांचे, पार्टी की विचारधारा, कार्यप्रणाली एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

पचमढ़ी में आज से शुरू हो रहे कांग्रेस के इस महामंथन शिविर में SIR (Special Intensive Revision) सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत विमर्श होगा। नए नियुक्त जिलाध्यक्षों को पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और संगठनात्मक ढांचे की गहन ट्रेनिंग दी जाएगी। संगठन सृजन अभियान के बाद यह प्रशिक्षण जिला स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

यह शिविर कांग्रेस संगठन की जमीनी ताकत को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों सहित वरिष्ठ नेता,उपस्थित रहे।

Tags :

कांग्रेस संगठन एकता का परिचय।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन