Sun 19 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

गाडरवारा में नरसिंहपुर कलेक्टर ने निरीक्षण किया तालाब का : निर्देश दिए अच्छे से कार्य निर्माण कार्य सुंदरीकरण हो।

Vinod Chouksey

Tue, Dec 16, 2025
Post views : 211

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने गाडरवारा में अमृत योजनांतर्गत तालाब निर्माण कार्य, मुख्यमंत्री अधोसंरचना अंतर्गत तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य और सीएम फेस 4 के अंतर्गत निर्माणाधीन नाली निर्माण कार्यों का निरीक्षण मंगलवार को किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गाडरवारा शहर में अमृत योजना अंतर्गत निर्माणाधीन तालाब का औचक निरीक्षण किया। उन्हें अवगत कराया गया कि 1.08 करोड़ रुपये की लागत से टो वाल, स्टोन पिचिंग, डिसिल्टिंग और पॉवर ब्लॉक का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अधोसंरचना अंतर्गत 2 करोड़ रुपये की राशि से तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि उक्त निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, एसडीएम श्रीमती कलावती ब्यारे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

तालाब का निरीक्षण

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन