बहनों के साथ धोखाधड़ी जीतू पटवारी। : जीतू पटवारी का संदेश बहनों के साथ धोखाधड़ी
Vinod Chouksey
Wed, Oct 29, 2025
write something...जीतू पटवारी का संदेश बहनों के साथ धोखाधड़ी,,
"भाजपा का लाड़ली बहनों से धोखाधड़ी उजागर — जब बहनों का हक खाया जाता है, तो सरकार की तिलमिलाहट बताती है कि झूठ कितना बड़ा था": जीतू पटवारी
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने “लाड़ली बहना” योजना के नाम पर प्रदेश की करोड़ों बहनों के साथ खुला विश्वासघात किया है।
भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि जून 2023 से प्रत्येक लाड़ली बहना को हर महीने ₹3000 दिए जाएंगे। लेकिन हकीकत यह है कि जून 2023 से केवल ₹1000 प्रतिमाह दिए गए और जब कांग्रेस का दबाव बढ़ा, तो अक्टूबर 2023 से राशि ₹1250 कर दी गई।
अगर भाजपा अपने चुनावी वादे के अनुसार हर बहन को ₹3000 प्रति माह देती, तो अब तक कुल ₹1,09,620 करोड़ का भुगतान होना चाहिए था, जबकि सरकार ने मात्र करीब ₹40,000 करोड़ ही दिए हैं।
इसका सीधा अर्थ यह है कि भाजपा सरकार ने लाड़ली बहनों के लगभग ₹69,620 करोड़ हजम कर लिए हैं।
श्री पटवारी ने कहा —
मुख्यमंत्री जी, अगर आप सच में होश में हैं, तो एक बार कागज-कलम लेकर हिसाब लगा लीजिए। आपको खुद समझ आ जाएगा कि कौन जनता से झूठ बोल रहा है और कौन सत्ता के नशे में चूर है।”
उन्होंने कहा कि “जहां तक नशे और शराब के कारोबार की बात है, पूरा मध्य प्रदेश जानता है कि इस राज्य में कौन शराब के ठेके ले रहा है, कौन मुनाफा कमा रहा है और कौन नशे में रहता है।”
श्री पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार की घबराहट और तिलमिलाहट इस बात का सबूत है कि अब लाड़ली बहनें जाग चुकी हैं और भाजपा से हिसाब मांग रही हैं।
लाड़ली बहना अब हिसाब मांग रही है — और इस बार जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी।”
सादर प्रकाशनार्थ
मीडिया विभाग
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी
Tags :
#कांग्रेस #बीजेपी#
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन