Sun 19 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

किसान परेशान किसान कांग्रेस का आंदोलन होगा। : किसान कांग्रेस करेगी विधानसभा घेराव।

Vinod Chouksey

Thu, Dec 4, 2025
Post views : 115

किसान कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव---जीतु पटवारी* संगठन को पंचायत स्तर तक लेकर जाएं

भोपाल दिनांक ०४/१२/२०२५ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, भोपाल में किसान कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्षों तथा प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौहान द्वारा की गई। मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, पूर्व मंत्रीगण सज्जन सिंह वर्मा,पी सी शर्मा,लाखन सिंह यादव, पूर्व किसान कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर जी,उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे जी,विधायक गण बाबू जंडेल,पंकज उपाध्याय,सेवादल अध्यक्ष अवनीश भार्गव,पुनीत टंडन, राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के पदाधिकारी कुलदीप पटेल,बरुआ भी उपस्थित रहे।

जीतू पटवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसान कांग्रेस हमारे संगठन की महत्वपूर्ण इकाई है। किसान वर्तमान में खाद,बीज,नकली दवाई इत्यादि से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मोहन सरकार की प्राथमिकता में किसान नहीं है।

श्री पटवारी ने निर्देश दिए कि मार्च २०२६ में विधानसभा का घेराव किसानों के नेतृत्व में किया जाएगा।

प्रदेश की 75 फीसदी जनता कृषि पर निर्भर है, इसलिए इस संगठन का विस्तार ब्लाक स्तर से पंचायत स्तर तक किया जाए। प्रत्येक पंचायत में पंचायत अध्यक्ष की नियुक्ति की जाए।

बैठक में किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने

बैठक में निम्न प्रमुख बिंदुओं पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया—

1. संगठन सुदृढ़ीकरण:

जिला एवं ब्लॉक स्तरीय यूनिटों को और अधिक सक्रिय तथा परिणाममुखी बनाकर पंचायत स्तर तक लेकर जाएं, ताकि किसान कांग्रेस की पकड़ ग्रामीण क्षेत्रों में और मजबूत हो।

2. किसान मुद्दों का संकलन व रणनीति:

गांव-गांव, गली-गली किसानों की समस्याओं को व्यवस्थित रूप से दर्ज कर उन्हें आगामी रणनीति का आधार बनाया जाए।

3. पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर कार्रवाई:

आरटीआई के प्रभावी उपयोग से कृषि संबंधी विभागों और योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार की परतें उजागर की जाएँ तथा इन सूचनाओं को संगठनात्मक कार्ययोजना में शामिल किया जाए।

4. सोशल मीडिया सशक्तिकरण:

डिजिटल माध्यमों के ज़रिये कांग्रेस की किसान-केन्द्रित नीतियों और संदेशों को सीधे खेतों तक पहुँचाया जाए, ताकि जनसंपर्क अधिक प्रभावी तरीके से स्थापित हो सके।

5. अखिल भारतीय अधिवेशन की तैयारी:

दिल्ली में प्रस्तावित 14 दिसंबर के अखिल भारतीय अधिवेशन की तैयारी एवं उसमें किसान कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी पर विशेष चर्चा की गई।

बैठक का समापन आगामी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु समन्वित प्रयास करने के संकल्प के साथ किया गया।

Tags :

किसान कांग्रेस की रणनीति।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन