पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह सहित विधायक ने प्रेस वार्ता की : भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
Vinod Chouksey
Fri, Dec 5, 2025
प्रेस वार्ता पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह की मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल ।
दिनांक: 05 दिसंबर 2025"स्थान: भोपाल, मध्यप्रदेश
7 करोड़ की आबादी पर 12.84 करोड़ जाँच, साइंस हाउस का फर्जीवाड़ा खुद आँकड़ों से बेनकाब – विधायक जयवर्धन सिंह
रायसेन के सरकारी स्कूलों में बच्चों के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन – देवेंद्र पटेल
मुफ्त लेपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा और अपात्र छात्रों के नाम से पैसा हड़पना – ऋषि अग्रवाल
एनएसयूआई की चेतावनी – 30 दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन
आज मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक ऋषि अग्रवाल, विधायक देवेंद्र पटेल, मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, और एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता विराज यादव उपस्थित रहे।
विधायक जयवर्धन सिंह ने स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ रुपये के कथित महाघोटाले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि विभाग ने विधानसभा में 68 हजार पन्नों का रिकॉर्ड प्रस्तुत किया, जिनके प्रारंभिक अध्ययन में यह सामने आया कि 7 करोड़ की आबादी पर 12.84 करोड़ जाँचें दिखाकर फर्जी बिल बनाए गए।
एक ही व्यक्ति की दो कंपनियों को अलग-अलग नाम से टेंडर दिया गया।
एक ही टेस्ट के अलग-अलग रेट लगाकर भारी लूट हुई।
0% GST वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर 18% GST वसूला गया।
ब्लॉक अस्पतालों, CHC और PHC में जमीन पर जाँच किए बिना फर्जी रिपोर्टें बनाई गईं।
श्री जयवर्धन सिंह ने कहा,
“यह वही कंपनी है जिस पर ED और Income Tax की कार्रवाई हो चुकी है और मालिक जेल जा चुका है, फिर भी भाजपा सरकार ने जुलाई 2025 में इसे एक वर्ष का एक्सटेंशन दे दिया। स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण सेवा को निजी कंपनियों के हवाले कर जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया है। मैं मांग करता हूँ कि पूरे प्रकरण की CBI जाँच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए। यह भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के लोगों की सेहत के साथ किया गया अपराध है।”
विधायक देवेंद्र पटेल ने रायसेन जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों के अधिकारों के गंभीर उल्लंघन की जानकारी दी:
छोटे बच्चों से झाड़ू लगवाना, साफ-सफाई कराना—बाल श्रम का उदाहरण।
कई स्कूलों में हफ्ते में 3-4 दिन ताले लगे रहना, जिससे पढ़ाई बाधित।
शिक्षक नियमित रूप से स्कूल नहीं आ रहे।
RTE Act 2009 और स्कूल शिक्षा विभाग, SCERT, DIOS, मिड-डे मील योजना के नियमों का उल्लंघन।
श्री देवेंद्र पटेल ने बताया कि उन्होंने पूरे प्रकरण को NCPCR, NHRC, मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री और विभागीय अधिकारियों तक लिखित शिकायत के माध्यम से पहुँचाया है। उन्होंने मांग की कि संबंधित शिक्षकों और अधिकारियों पर तत्काल निलंबन, सभी स्कूलों की जांच कमेटी गठित और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
विधायक ऋषि अग्रवाल ने सरकार की मुफ्त लेपटॉप योजना में बड़े घोटाले का खुलासा किया। गुना जिले के फतेहगढ़ संदीपनी विद्यालय में 34 छात्रों के नाम से फर्जी खाते बनाए गए और राशि अन्य खातों में ट्रांसफर कर दी गई। उदाहरण के तौर पर शिवपुरी की कक्षा 12 की छात्रा मुस्कान कुशवाह की राशि बिहार राज्य में पहुँच गई। उन्होंने सवाल उठाया कि यह पैसा किसके खाते में गया और बच्चों की प्रोफ़ाइल किसने अपडेट की।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता विराज यादव ने कहा:
“हमने राज्य और राष्ट्रीय अधिकारियों को औपचारिक शिकायत भेजी है। यदि अगले 30 दिनों में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। बच्चों के भविष्य और अधिकारों की रक्षा हमारा सर्वोच्च दायित्व है।”
एनएसयूआई और कांग्रेस इस मामले की निगरानी करेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
मीडिया विभाग
मध्य प्रदेश कांग्रेस
Tags :
भोपाल बीजेपी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन