Wed 04 Feb 2026

ब्रेकिंग

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

मंत्री प्रहलाद पटेल ने बरमान मेले का शुभारंभ किया

सच्चे देश के मार्गदर्शक विवेकानंद जी।

सुचना

गुरुवर शुद्धानंद जी जंयती महापर्व 5 को चौबीस घंटे अंखड जप अनुष्ठान के : सालीचौका में धर्म का संदेश।

गुरुवर शुद्धानंद जी जंयती महापर्व 5 को चौबीस घंटे अंखड जप अनुष्ठान के साथ मनाया गया

(अवधेश चौकसे)

सालीचौका नरसिंहपुर,प्रति वर्ष की भांति गत 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर हम सबके आराध्य पथप्रदर्शक गुरुदेव स्वामी श्री शुद्धानंद नाथ जी महाराज की जन्म जंयती महापर्व 5 नंवबर दिन बुधवार को पूज्यनीय ब्रम्हचारी जी श्री मूलानंद जी महाराज के सूक्ष्म संरक्षण में उन्नत कृषक श्री नेतराम पड़हार कृषि फार्म बसुरीया मंडल एवं सालीचौका के आमढाना आश्रम में "जय जय अलख निरंजन" के चौबीस घंटे मंत्रोच्चार से प्रज्वलित अग्निकुंड के समक्ष बैठकर अखंड जयघोष अनुष्ठान के साथ मनाया गया।उक्त आयोजन में देश प्रदेश व क्षैत्रीय समस्त साधकों ने एक दिन पूर्व 4नवंबर को पहुंचकर जयंती महापर्व में हिस्सा लिया ।

"बरिष्ठ साधक मुकेश त्रपाठी बालाघाट के सान्निध्य में जैविक कृषि विशेषज्ञ अनिल नागर,अभिनेता मनोज जोशी हुये शामिल"

इस वर्ष बरिष्ठ साधक श्री मुकेश त्रपाठी के सानिध्य में जैविक भारत अभियान के तहत ली बैनिफिश कं.के मैनिजिंग डारेक्टर जैविक कृषि विशेषज्ञ अनिल नागर, और फिल्म अभिनेता मनोज जोशी उक्त जयंती समारोह अनुष्ठान में शामिल हुये।उल्लेखनीय हैं कि श्री त्रपाठी जी के प्रयासों से पूर्व वर्षों में नरसिंहपुर जिले के पूर्व कलेक्टर श्री वेदप्रकाश शर्मा,नर्मदापुरम कमिश्नर श्री माल सिंग जी, अमेरिका से कृषि वैज्ञानिक श्री जोसिफ ने भी हिस्सा लिया था। हालांकि इस वर्ष महान जादुगर आनंद के आने के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन स्वास्थ्य संबिधित समस्या से नहीं आ सके. इस महापर्व में सैकडों क्षैत्रीय साधकों ने हिस्सा लिया।

Tags :

नरसिंहपुर जिला की खबर,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन