कलेक्टर करेगी जनसुनवाई आज गाडरवारा में : नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह गाडरवारा में।
Vinod Chouksey
Tue, Dec 16, 2025
मंगलवार 16 दिसम्बर को अनुभाग गाडरवारा में कलेक्टर की अध्यक्षता में जनसमस्या निवारण हेतु आयोजित होगी जनसुनवाई
=============
जिले के दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आम नागरिक अपनी छोटी बड़ी समस्याएं एवं शिकायतें लेकर जिला मुख्यालय में आते हैं। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों को होने वाली अनावश्यक असुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह द्वारा अनुभाग स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया है जिसमे कलेक्टर उपस्थित रहेंगी। साथ ही अन्य विभागों के जिला अधिकारी उक्त जनसुनवाई में वीसी के माध्यम से जुड़े रहेंगे
इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार 16 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से जनसुनवाई का आयोजन तहसील कार्यालय गाडरवारा में किया जाएगा। जनसुनवाई के दौरान आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया जाएगा।
#Narsinghpur
Tags :
जनसुनवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन