मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस की बैठक : युवा कांग्रेस की नई रणनीति की बैठक भोपाल
Vinod Chouksey
Sat, Nov 29, 2025
कांग्रेस प्रेस विज्ञप्ति ।28/11/2025 


नवगठित मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में संपन्न हुई
पंचायत स्तर तक के मुद्दे उठाने का युवा कांग्रेस का संकल्प
युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिला 100 दिन का प्लान
पंचायत स्तर तक युवा कांग्रेस के साथी हर उस मुद्दे को मुखरता से उठाने का काम करें जो जनता के हितों मे हो : हरीश चौधरी
युवा कांग्रेस के सभी साथियों को मध्य प्रदेश के हर एक बूथ पर 10 यूथ जोड़ने का संकल्प लेना पड़ेगा : जीतू पटवारी
युवाओं को इस बात का विश्वास दिलाने का प्रयास करना पड़ेगा की युवा कांग्रेस उनके अधिकारों की लड़ाई ताकत से लड़ेगी : उमंग सिंघार
युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ता को ज्यादा से ज्यादा पंचायत चुनाव लड़ कर अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए : मनीष शर्मा
युवा कांग्रेस के साथियों के साथ पंचायत स्तर तक पहुंच कर जनता से जुड़े मूलभूत समस्याओं की लड़ाई हम पूरी ताकत से लड़ने का काम करेंगे : यश घनघोरिया
युवा कांग्रेस एकमात्र संगठन है जो सामान्य घर के युवा को भी एक पद में आकर जनता की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित करता है : मितेंद्र सिंह
:-आज भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस की नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से म.प्र कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी मनीष शर्मा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राष्ट्रीय महासचिव म.प्र प्रभारी शिवि शर्मा राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र सिंह सह प्रभारी रुपेश भदौरिया अध्यक्ष यश घनघोरिया उपस्थित रहे.!
कार्यकारिणी बैठक में नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष गण प्रदेश महासचिव प्रदेश सचिव जिला अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष एवं 230 विधानसभा अध्यक्ष भी उपस्थित रहे बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के ज्यादा से ज्यादा साथियों को पंचायत चुनाव में अपनी भागीदारी रखनी पड़ेगी जिससे युवा कांग्रेस के साथी पंचायत स्तर तक जाकर जनता से जुड़े मुद्दों को उठा सके आगे बैठक को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी शिवि चौहान ने 100 दिन का प्लान नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को दिया, जिसमें डोर टू डोर कार्यक्रम पंचायत चौपाल जैसे पंचायत स्तर के कई प्रोग्राम रखे गए हैं आगे जानकारी देते हुए मीडिया चेयरमैन अभिज्ञान शुक्ला ने बताया कि बैठक में ट्रेनिंग प्रोग्राम भी रखा गया था, जिसमें युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने द्वारा किए गए कार्यक्रम एवं गतिविधियों की जानकारी किस प्रकार से WITH IYC APP में साझा करेंगे, जिसके आधार पर पदाधिकारियों के कार्य का आकलन किया जाएगा।
...
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन