Sun 19 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

सीएम यादव को गंजे की माला भेंट लेकर पहुँचे एनएसयूआई : NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे साथी ।

Vinod Chouksey

Tue, Dec 9, 2025
Post views : 138

सीएम यादव को गंजे की माला भेंट लेकर पहुँचे एनएसयूआई नेता : प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 50 कार्यकर्ता गिरफ्तार

एनएसयूआई ने की प्रतिमा बागरी के खिलाफ उग्र प्रदर्शन; प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 50 कार्यकर्ता गिरफ्तार

भोपाल:

एनएसयूआई ने आज प्रदेश में बढ़ते ड्रग्स नेटवर्क और प्रतिमा बागरी के भाई की गिरफ्तारी के बाद सरकार की चुप्पी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि मंत्री प्रतिमा बागरी के भाई 50 किलो के लगभग गांजे के साथ गिरफ्तारी के बावजूद सरकार कार्रवाई करने से बच रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि नशे का नेटवर्क मध्यप्रदेश में सरकारी संरक्षण से चल रहा है ।

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि

“मंत्री प्रतिमा बागरी के भाई के पास लगभग 50 किलो गांजा मिला तो क्या मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्री प्रतिमा बागरी के मंत्री पद से इस्तीफ़ा लेंगे क्या वह उनके घर भी जेसीबी भेजेगे? प्रदेश सरकार पूरे मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।”

श्री चौकसे ने कहा कि वे गांजे की माला लेकर मुख्यमंत्री निवास जाना चाहते थे, ताकि मुख्यमंत्री से सीधे पूछ सकें कि

“जब उनके मंत्रियों के घरों से नशे का नेटवर्क चल रहा है, इससे यह स्पष्ट होता है की प्रदेश में चल रहे नशे के रैकेट को मध्यप्रदेश शासन का संरक्षण प्राप्त है । मोहन यादव सरकार की मंशा उड़ते पंजाब की तर्ज पर प्रदेश को उड़ता मध्यप्रदेश बनाना चाहती है ।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित लगभग 50 एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने नशे के पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई नहीं करती, मंत्री प्रतिमा बागरी इस्तीफ़ा नहीं देती तो आंदोलन प्रदेशभर में और तेज किया जाएगा।

भवदीय

आशुतोष चौकसे

प्रदेश अध्यक्ष

एनएसयूआई मध्यप्रदेश

Tags :

NSUI congress ,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन