: प्रेस विज्ञप्तिमध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी – मीडिया विभाग दिनांक: 15 अक्टूबर 2025 भोपाल
Vinod Chouksey
Thu, Oct 16, 2025
“दमोह के सतरिया की घटना — सामाजिक सौहार्द पर गहरी चोट,:मुकेश नायक
मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक जी ने प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा दमोह जिले के सतरिया गांव में घटी अमानवीय और स्तब्ध कर देने वाली घटना पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा स्वतः संज्ञान लिया गया उच्च न्यायालय ने इस घटना को “स्तब्ध करने वाली” बताते हुए स्पष्ट कहा है कि दोषियों पर गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए ।
यह घटना न केवल एक व्यक्ति के साथ हुई अमानवीयता को दर्शाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि किस तरह भाजपा शासन के दौरान सामाजिक ताने-बाने को लगातार तोड़ा जा रहा है और जातीय वैमनस्य को राजनीतिक लाभ के लिए भड़काया जा रहा है।
घटना का सार:
श्री नायक ने जानकारी देते हो कहा
दमोह जिले के सतरिया गांव में अनुज पांडे नामक व्यक्ति, जो शराब बेचने का कार्य करता था, के विरुद्ध ग्रामीणों ने निर्णय लिया था कि गांव में शराब पीने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। अनुज पांडे द्वारा सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने के बाद मामला समाप्त हो गया था।
किन्तु इसके पश्चात् पुरुषोत्तम कुशवाहा नामक व्यक्ति द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से निर्मित एक भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जिसमें अनुज पांडे को जूते की माला पहने हुए दिखाया गया।
इस वीडियो से आक्रोशित होकर अनुज पांडे और उसके परिवारजनों ने पुरुषोत्तम कुशवाहा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने पर विवश किया और उससे गंदा पानी पिलाया — जो न केवल मानवता के खिलाफ अपराध है बल्कि संविधान और कानून दोनों का घोर उल्लंघन है।
राजनीतिकरण की साजिश:
श्री नायक ने कहा कि इस पूरी घटना को भाजपा नेताओं द्वारा पर्दे के पीछे से “दो समाजों के टकराव” के रूप में प्रस्तुत किया गया, ताकि राजनीतिक लाभ लिया जा सके।
उन्होंने कहा कि “अनुज पांडे शराब बेचता है, यह ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधि नहीं हो सकता, उसी तरह पुरुषोत्तम कुशवाहा द्वारा AI वीडियो बनाना भी अपराध है। दोनों ही कृत्य आपराधिक श्रेणी में आते हैं।”
भाजपा इस प्रकार की घटनाओं को जानबूझकर जातीय रूप देकर सामाजिक न्याय और सौहार्द को कमजोर करने का कार्य करती रही है।
ग्वालियर की घटना में भी यही हुआ, जहाँ अनिल मिश्रा नामक व्यक्ति ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी — जो भारतीय संविधान के शिल्पकार और देश के नायक हैं — के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की। भाजपा ऐसे लोगों को प्रोत्साहन देकर सामाजिक समरसता को नष्ट करने की साजिश कर रही है।
श्री नायक की मांगें:
- अनुज पांडे पर उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।
- पुरुषोत्तम कुशवाहा पर साइबर क्राइम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाए।
- सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने हेतु राज्य सरकार तत्काल ठोस कदम उठाए।
- जातीय आधार पर लोगों को भड़काने वाले सभी तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
श्री नायक ने आगे कहा
“यह केवल दो व्यक्तियों के बीच का विवाद नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश में फैलते संस्थागत जातिवाद की एक भयावह तस्वीर है। भाजपा शासन ने बीते 25 वर्षों में समाज को बांटने, भड़काने और सामाजिक न्याय को कमजोर करने का कार्य किया है।
सादर प्रकाशनार्थ
मीडिया विभाग
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन