मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का आगमन हुआ। : नरसिंहपुर जिला में विद्यालय में पहुंचे।
Vinod Chouksey
Sun, Dec 14, 2025
मंत्री राव उदयप्रताप सिंह का आगमन नरसिंहपुर जिला में हुआ। जानकारी मुताबिक गाडरवारा में सोफिया कॉन्वेंट स्कूल के ‘गौरव के 25 वर्ष’ के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुआ और अपने विचार व्यक्त किए।



शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय द्वारा विगत 25 वर्षों से किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रबंधन, शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ को हार्दिक बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। शिक्षा विभाग द्वारा ‘सांदीपनी’ विद्यालयों की स्थापना की जा रही है, जिससे शिक्षा का स्तर और सुदृढ़ होगा।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, स्कूटी, लैपटॉप, साइकिल तथा आगामी वर्ष से कक्षा 1 से 12 तक की पुस्तकें मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कम कीमत में उपलब्ध कराई जाएंगी।
साथ ही मंत्री सिंहपुर बड़ा, जिला नरसिंहपुर स्थित नरसिंह पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग प्रस्तुतियाँ अत्यंत सराहनीय रहीं। बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास देखकर अत्यंत हर्ष हुआ तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
माननीय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में लागू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा रही है, बल्कि विद्यार्थियों को व्यावसायिक एवं जीवनोपयोगी कौशल भी सिखाए जा रहे हैं, ताकि वे शिक्षा के साथ-साथ अन्य विधाओं में भी दक्ष बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें।
Tags :
शिक्षा का बड़ा संदेश।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन