Sun 19 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

कलेक्टर रजनी सिंह की मौजूदगी में प्रशिक्षण : प्राकृतिक चिकित्सा को लेकर ।

Vinod Chouksey

Tue, Dec 16, 2025
Post views : 167

लेक्टर की अध्यक्षता में प्राकृतिक चिकित्सा तनाव मुक्त जीवन प्रबंधन आदि विषयों पर प्रशिक्षण सम्पन्न

=========

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को प्राकृतिक चिकित्सा तनाव मुक्त जीवन प्रबंधन आदि विषयों पर योगाचार्य डॉ. अनुराग त्रिपाठी व डॉ रोली त्रिपाठी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया और उपस्थित अधिकारियों की विभिन्न स्वास्थ्य से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित जिला अधिकारी मौजूद थे।

प्राकृतिक चिकित्सा तनाव मुक्त जीवन प्रबंधन आदि विषयों पर 16 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला पंचायत के सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें जिला पंचायत, ग्रा.यां.से., मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी- कर्मचारी के साथ- साथ जनपद पंचायत नरसिंहपुर के सरपंच, सचिव व जीआरएस भी शामिल होंगे। इसी दिन अपरान्ह 3 बजे से नगर पालिका नरसिंहपुर के सभागार में उक्त प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, जिसमें नगर पालिका, एमपीईबी एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी- कर्मचारी शामिल होंगे। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान- डाइट नरसिंहपुर में 17 दिसम्बर को प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, जिसमें डाईट सहित स्टाफ और शिक्षक शामिल होंगे।

#Narsinghpur

Tags :

Collector Narsinghpur।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन