Fri 12 Dec 2025

ब्रेकिंग

बगिया नाम की परियोजना के अंतर्गत निरीक्षण

कलेक्टर रजनी सिंह ने स्कूली विद्यार्थियों का संदेश

नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह के निर्देश जारी।

NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे साथी ।

दिल्ली में धर्म संदेश दिया गया।

सुचना

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रशिक्षण विभाग। : draft title

Vinod Chouksey

Thu, Nov 6, 2025
Post views : 135

.📢 प्रेस विज्ञप्तिमध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी – प्रशिक्षण विभाग दिनांक: 05 नवंबर, 2025

पचमढ़ी में जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर — संगठन सृजन के उपरांत जिलों में SIR एवं राजनीतिक प्रशिक्षण हेतु प्रभारियों की नियुक्ति

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रशिक्षण विभाग द्वारा संगठन सुदृढ़ीकरण एवं राजनीतिक प्रशिक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से पचमढ़ी में 2 से 11 नवंबर 2025 तक आयोजित जिला अध्यक्षों का संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित हो रहा है।

इस प्रशिक्षण शिविर के उपरांत अब प्रदेश के सभी जिलों में SIR एवं राजनीतिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन हेतु जिला स्तर पर प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है।

इसी संदर्भ में, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रशिक्षण विभाग द्वारा हाल ही में तीन दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम (Trainers’ Training Programme) प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, भोपाल में आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के उपरांत चयनित प्रशिक्षकों को जिला-वार जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

आज जारी सूची में जिला प्रशिक्षण प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। ये प्रशिक्षण प्रभारी अपने-अपने जिलों में आगामी प्रशिक्षण सत्रों, मतदाता सूची कार्यों एवं बूथ स्तर के संगठन सृजन से जुड़े कार्यक्रमों का संचालन करेंगे।

प्रशिक्षण विभाग का यह अभियान प्रदेश कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

इन प्रशिक्षकों का कार्य होगा —

कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक प्रशिक्षित करना

मतदाता सूची से संबंधित कार्यों का पर्यवेक्षण

संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और राजनीतिक जागरूकता का प्रसार करना

इस अवसर पर प्रशिक्षण विभाग के अध्यक्ष आदरणीय महेंद्र जोशी जी एवं संगठन महामंत्री डॉ संजय कमले जी ने चयनित प्रशिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा — “कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन का यह अभियान कार्यकर्ता आधारित संगठन की नींव को और मज़बूती प्रदान करेगा। प्रशिक्षण ही संगठन की आत्मा है, और इसी से संगठन की दिशा और दृष्टि दोनों तय होती हैं।”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने कहा कि —

यह प्रशिक्षण अभियान कांग्रेस के संगठनात्मक पुनरुत्थान की रीढ़ बनेगा। हमारा उद्देश्य है कि हर कार्यकर्ता प्रशिक्षित हो, हर बूथ सशक्त हो, और कांग्रेस की विचारधारा गांव-गांव तक पहुंचे।”

यह प्रशिक्षण अभियान कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और दृष्टि प्रदान करने वाला ऐतिहासिक प्रयास है।

Tags :

कांग्रेस,SIR को लेकर, तैयारी में।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन