Wed 15 Apr 2026

ब्रेकिंग

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

मंत्री प्रहलाद पटेल ने बरमान मेले का शुभारंभ किया

सुचना

राधा स्वामी संगठन का कार्यक्रम संपन्न। : राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्म उत्सव मनाया गया।

Vinod Chouksey

Mon, Dec 22, 2025
Post views : 239

राधा स्वामी संगठन की 16 वी वर्षगांठ पर कार्यक्रम संपन्न । राष्ट्रीय अध्यक्ष का ज उत्सव मनाया गया ।

नर्मदापुरम। राधा स्वामी संगठन की 16वीं वर्षगांठ एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री दीपक शर्मा जी का 37वां जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ बिहार की राजधानी पटना स्थित बापू सभागार (गांधी मैदान) में मनाया गया।

राधा स्वामी संगठन नर्मदापुरम के मुख्य जिला प्रभारी श्री प्रियांशु धारसे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर राधा स्वामी संगठन के 22 राज्यों से आए पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमा को बॉलीवुड अभिनेता श्री सोनू सूद जी की विशेष उपस्थिति ने और भी बढ़ा दिया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य प्रभारी श्री राजू शिवहरे, जिला जोनल हेड श्री गजेंद्र तंवर, श्री पवन ढोके, श्री महेंद्र राजपूत, श्री रामस्वरूप पटेल, श्री जीसाहब उइके सहित मध्यप्रदेश के सभी जिला एवं ब्लॉक प्रभारी कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि 15 अगस्त 2025 से 15 सितंबर 2025 के बीच 70% विशेष छूट पर बुक की गई 2100 फोर-व्हीलर गाड़ियाँ 18 दिसंबर तक सभी लाभार्थियों को वितरित कर दी गईं। यह संगठन की पारदर्शिता, प्रतिबद्धता और सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है।

राधा स्वामी संगठन विगत 16 वर्षों से मानव सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते हुए कन्यादान योजना, आवास योजना, वाहन योजना, गैस माफी, लोन माफी सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है। जहाँ एक ओर लोग शासन की योजनाओं का लाभ पाने के लिए भटकते हैं, वहीं राधा स्वामी संगठन घर-घर तक पहुँचकर जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने का संकल्प सफलतापूर्वक पूरा कर रहा है।

Tags :

राधा स्वामी संगठन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन