22दिसंबर को पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन, साली चौका में आज माकपा : सालीचौका नगर में आज विरोध होगा।
Vinod Chouksey
Mon, Dec 22, 2025
22दिसंबर को पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन, साली चौका में आज माकपा 
मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड जगदीश पटेल ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा मनरेगा को खत्म करने के विरोध में 22दिसंबर 2025 को वामपंथी पार्टियों के देशव्यापी विरोध के तहत नरसिंहपुर जिले के सालीचौका में पुतला दहन एवं वी बी जी राम जी बिल की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा,
कामरेड पटेल ने बताया कि जिले के किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद न मिलने एवं वितरण की अव्यवस्था जिसमें किसानों को आपस में लड़ाने का प्रयास और क्षेत्र से बाहर खाद वितरण पर रोक लगाने और धान खरीदी केंद्र बनाए गए वेयर हाउसों में व्यापारियों की एडवांस धान होने की आशंका को लेकर प्रशासन से तत्काल भौतिक सत्यापन कर वास्तविक किसानों की खरीदी एवं स्लॉट बुकिंग लगातार दिन में खुले रहने की मांग के साथ बसुरिया रोड डांग में स्थित वेयर हाउस के सामने शासन प्रशासन का पुतला दहन। किया जाएगा। जिसके उपरांत सालीचौका नगर में वी बी जी राम जी, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण बिल की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
कामरेड पटेल ने जिले के मजदूर एवं किसानों से सरकार की किसान मजदूर विरोधी नीतियों का एकजुट संघर्ष की अपील की है।
जगदीश पटेल
सचिव
मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी नरसिंहपुर
Tags :
बीजेपी का विरोध।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन