Wed 15 Apr 2026

ब्रेकिंग

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

मंत्री प्रहलाद पटेल ने बरमान मेले का शुभारंभ किया

सुचना

दादाजी दरबार में महोत्सव मनाया गया। : संत छोटे सरकार के मार्गदर्शन में।

Vinod Chouksey

Sat, Dec 6, 2025
Post views : 231

श्री दादा दरबार, नावघाट खेड़ी में परमपूज्य भगवान श्री दादा जी महाराज का 95वां समाधि महोत्सव परमपूज्य श्री गुरुमहाराज श्री छोटे सरकार जी के पावन सानिध्य में अत्यंत भक्ति एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

उत्सव का शुभारंभ माँ नर्मदा जी के दर्शन एवं पूजन से हुआ।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुराण श्रृंखला अंतर्गत भविष्य पुराण का दिव्य वाचन, मलूक एवं अग्रपीठाधीश्वर श्री राजेंद्र दास जी महाराज के कृपापात्र, महामंडलेश्वर श्री दीनबंधु दास जी महाराज के पावन मुखारविंद से हुआ।

आठ दिवसीय कथा महोत्सव के उपरांत, परमपूज्य श्री गुरुमहाराज श्री छोटे सरकार जी के पावन करकमलों द्वारा अखंड श्री दादाजी नाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ।

देश-विदेश से पधारे असंख्य भक्तगणों ने श्री दादा जी महाराज की पावन चरणस्थली में हाजिरी लगाई एवं गुरुमहाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

दिनांक 03 दिसम्बर को प्रातः श्री दादाजी महाराज की चरण-पादुकाओं का रुद्राभिषेक 101 विद्वान विप्रगणों की उपस्थित में वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूर्ण विधि-विधान से सम्पन्न हुआ एवं संध्या में १०८ दीपो से विश्व के विद्वान विप्रगणो द्वारा श्री दादाजी महाराज की महाआरती हुई

पूरे नौ दिवसीय उत्सव के दौरान भक्तों ने दूर-दूर से पधारकर अपनी भक्ति अर्पित की।

प्रतिदिन तीन बार श्री दादाजी महाराज का प्रसाद वितरित हुआ।

नियमित नित्य कर्म में —

श्री सत्यनारायण भगवान जी की कथा

नित्य भजन सत्संग

• श्री शिवमहिम्न स्तोत्र

• श्री शिवतांडव स्तोत्र

• श्री विष्णुसहस्त्रनाम

• श्री सूक्त

• गणेश अथर्वशीर्ष

• नर्मदाष्टक

• रुद्राष्टक आदि

का नित्य पाठ हुआ, जिनकी दिव्य आध्यात्मिक शक्ति से संपूर्ण दरबार का वातावरण आनंद एवं श्रद्धामय रहा।

सभी भक्तजन परमपूज्य श्री गुरुमहाराज श्री छोटे सरकार जी की दिव्य उपस्थिति से आध्यात्मिक आनंद में सराबोर हुए।

उत्सव के समापन पर भक्तगण अपने-अपने स्थानों के लिए प्रस्थान करते हुए अपने हृदय में आध्यात्मिक ऊर्जा, उत्साह और नई शक्ति का दिव्य संचार लेकर गए।

#श्रीदादादरबार

#नावघाटखेड़ी

#दादाजीमहाराज

#समाधिमहोत्सव

#ParamPujyaShriGuruMaharaj

#छोटेसरकारजी

#आध्यात्मिकउत्सव

#माँनर्मदामैया

#भविष्यपुराणकथा

#SanatanDharma

#HinduCulture

#BhaktiAndUllas

#DivyaDarshan

#Rudrabhishek

#AkhandNaamSankirtan

#BhajanSatsang

#SpiritualJourney

#Blessings

#JayShriDadaji

#FaithAndDevotion

Tags :

दादा जी मंदिर

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन