एसआईआर के तहत नरसिंहपुर जिले में 100 प्रतिशत डिजिटाईजेशन का कार्य हुआ : नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह के प्रयासों से।
Vinod Chouksey
Fri, Dec 5, 2025
एसआईआर के तहत नरसिंहपुर जिले में 100 प्रतिशत डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
जिले के 8 लाख 69 हजार 587 मतदाताओं के गणना पत्रकों का हुआ डिजिटाईजेशन
============
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने बताया कि शुक्रवार 5 दिसम्बर की दोपहर 2 बजे तक जिले की सभी चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। जिले के 8 लाख 69 हजार 587 मतदाताओं के गणना पत्रकों का डिजिटाईजेशन का पूर्ण कर लिया गया है।
कलेक्टर श्रीमती सिंह ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 118- गोटेगांव के अंतर्गत 2 लाख 21 हजार 19 मतदाताओं, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 119- नरसिंहपुर के अंतर्गत 2 लाख 36 हजार 932 मतदाताओं, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 120- तेंदूखेड़ा के अंतर्गत एक लाख 92 हजार 992 मतदाताओं और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 121- गाडरवारा के अंतर्गत 2 लाख 18 हजार 644 मतदाताओं के गणना पत्रकों के डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस कार्य में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र गोटेगांव में 258 बीएलओ, नरसिंहपुर में 262 बीएलओ, तेंदूखेड़ा में 226 बीएलओ और गाडरवारा में 231 बीएलओ नियुक्त किए गए थे। बीएलओ की सहायता के लिए नगरीय क्षेत्र में नगर पालिका कार्यालय का स्टाफ, वार्ड प्रभारी, पटवारी ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, पटवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, शिक्षक, ग्राम कोटवार आदि नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन डाटा एंट्री ऑपरेटर्स भी नियुक्त किए गए थे।
कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सभी शासकीय सेवकों और मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि से पूर्व यह उपलब्धि सभी के अथक प्रयासों और कर्तव्य निष्ठा से ही संभव हुआ है।
Tags :
SIR सफलता से पूर्ण
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन