: आशीष दुबे बने प्रधान मंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के जिला अध्यक्ष
Vinod Chouksey
Sun, Aug 29, 2021
नरसिंहपुर । नरसिंहपुर जिले के युवा पत्रकार आशीष कुमार दुबे प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्त हुए राष्ट्रीय संयोजक / अध्यक्ष अनिल कुमार कौशिक जी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्की खत्री जी एवं मुख्य राष्ट्रीय महासचिव ईश्वर सिंह नेगी जी व प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश सुमित खत्री जी के नेतृत्व व युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मोह,फुरकान खान जी के अनुसंशा पर आशीष कुमार दुबे को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया
साथ ही श्री दुबे ने संगठन के प्रति अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के समस्त गरीब वर्ग के लोगों प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य करूंगा साथ ही सभी की आगे आकर मदद करूंगा श्री दुबे ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त भी किया । नरसिंहपुर जिले के युवाओंं में हर्ष का माहौल । भाजपा नगर अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव, अशुल राजा ठाकुर , नीतेश ठाकुर , बलराम रजक , राहुल चौधरी , दुर्गेश ठाकुर द्वारा बधाई प्रेषित की गई।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन