Sat 14 Mar 2026

ब्रेकिंग

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

मंत्री प्रहलाद पटेल ने बरमान मेले का शुभारंभ किया

सच्चे देश के मार्गदर्शक विवेकानंद जी।

सुचना

: एक साथ 24 केंद्रों पर होगा टीकाकरण गाडरवारा - कोरोना संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण हेतु वरिष्ठ कार्यालयों के निर्देश अनुसार वैक्सीनेशन महाअभियान अंतर्गत पूर्व से चल रहे टीकाकरण केन्द्रों पर नागरिकों की लगातार बढ़ रही संख्या एवं टीकाकरण प्रति लोगों में आये उत्साह को दृष्टिगत रखते हुए टीकाकरण केंद्रों की संख्या में बृद्धि में करते हुए नगरीय क्षेत्र में 24 केंद्र बनाए जाने का निर्णय लिया गया है ।<br>तत्सम्बन्ध में एस डी एम प्रमोद सेनगुप्ता ने टीकाकरण कार्य हेतु गठित दल के साथ पी जी कॉलेज ऑडिटोरियम में आवश्यक बैठक आयोजित कर संबंधित ए एन एम, जी आर एस , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं सहित वार्ड प्रभारियों को टीकाकरण के सुचारू एवं सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए एस डी एम प्रमोद सेनगुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नर्मदा विद्यापीठ गांधी वार्ड, शा.मा. शाला इमलिया (राजेंद्र बाबू वार्ड), सरस्वती शिशु मंदिर नर्मदा कॉलोनी इंदिरा वार्ड, बीटीआई स्कूल महाराणा प्रताप वार्ड, नालंदा विद्यापीठ कामथ वार्ड, शा.हा.से.आदर्श स्कूल भाभा वार्ड, क्राइस्ट चर्च स्कूल कोचर कॉलोनी,सुखदेव भवन महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड, शा.गंज प्राथमिक शाला सुभाष वार्ड, शंकर मंदिर छिडावघाट शहीद भगत सिंह वार्ड, खेरापति माता मंदिर माता वार्ड,सरस्वती शिशु मंदिर चावड़ी वार्ड, किसानी प्राथमिक शाला राधावल्लभ वार्ड,साहू मंदिर बीजासेन वार्ड, हनुमान मंदिर एमपीईबी कॉलोनी,नया बस स्टैंड श्रीकृष्ण मंदिर यादव मोहल्ला,सत्यव्रत स्कूल जगदीश वार्ड, पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम ( NTPC), हंसराज जी का बाड़ा निरंजन वार्ड, अनु.जाति बालक छात्रावास वायपास रोड, ओशोधाम पटैल वार्ड, पी.जी.कॉलेज ऑडिटोरियम राजीव वार्ड, विनायक कॉलेज शनि मंदिर के पास एवं डोलाबाबा विवेकानंद वार्ड में टीकाकरण केंद्र बनाये गए हैं नागरिकों से अपील है कि अपने अपने नजदीकी केन्द्रो पर पहुंच कर टीकाकरण अवश्य कराये। बैठक मे तहसीलदार राजेश मरावी,नायब तहसीलदार श्रीमती मीनाक्षी जायसवाल, प्रभारी(शहरी) डॉ विजय ठगेले, डॉ नीरज गुप्ता, बीआरसी साईंखेड़ा चंदन शर्मा ,उपयंत्री न.पा. योगेश अनेराव, नरेश मेहरा, कृष्णकांत दुबे सहित टीकाकरण कार्य मे संलग्न स्वास्थ्य विभाग,जीआईएस, नगरपालिका एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे , पत्रकार विनोद चौकसे की खास खबर,

Vinod Chouksey

Sun, Jun 27, 2021
Post views : 81

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन