Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: ओशो लीला आश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय ओशो ध्यान शिविर का आयोजन किया गया गाडरवारा,ओशो लीला आश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय ओशो ध्यान शिविर का आयोजन किया गया शिविर का शुभारम्भ 23 जुलाई को किया गया जोकि 25 जुलाई तक चला इस अवसर पर 24 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन उपस्थित ओशो सन्यासियों ने अपने प्यारे सदगुरू को याद करते हुये ओशो लीला आश्रम के बुद्धा हाल में संगीत की मधुर धुनों पर नाचते गाते उत्सव मनाया गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ओशो सन्यासियों ने ओशो लीला आश्रम में बने अपने प्यारे सद्गुरु के मृत्यु बोध स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया और वहाँ बैठकर प्यारे सद्गुरु की उपस्थिति का अनुभव किया।ज्ञातव्य है की इसी जगह पर ओशो द्वारा 14 वर्ष की उम्र में मृत्यु पर एक प्रयोग करते हुये यह जानने की कोशिश की थी की आखिर मृत्यु है क्या। इस बीच प्रतिदिन ओशो द्वारा बताई गई ध्यान विधियों जिनमें सक्रिय ध्यान, नादब्रह्म, कुण्डलनी, के साथ ही ओशो द्वारा विशेष रूप से संध्या सतसंग के लिये बनाये गये व्हाइट रौब ध्यान को किया गया।इस तीन दिवसीय ध्यान शिविर में कोरबा छत्तीसगढ़, भोपाल, जबलपुर, पिपरिया आदि के साथ ही स्थानीय ओशो सन्यासियों ने हिस्सा लिया।कोरबा छत्तीसगढ़ से आये सन्यासी स्वामी प्रेम रूहानी ने बताया की वे आश्रम में काफी दिनों से आ रहे हैं और जो अहसास प्यारे सद्गुरु का यहाँ होता है वैसा मुझे कहीं दूसरे आश्रम में नही हुआ।भोपाल से आये स्वामी आंनद अभिरूह और माँ साधना ने बताया की उन्होंने ओशो लीला आश्रम में गुरू पूर्णिमा मनाने का जो फैसला किया था वह यहां आकर पूरा हो गया प्राकृतिक वादियों में बना प्यारे सद्गुरु का यह आश्रम हमे अपने गुरू का अहसास कराता है।ओशो लीला आश्रम में आयोजित इस तीन दिवसीय ध्यान शिविर का संचालन स्वामी ध्यान आकाश द्वारा किया गया।, पत्रकार राजीव जैन द्वारा विधिवत जानकारियां दी गई,, नरसिंहपुर जिला से विनोद चौकसे की खास खबर

Vinod Chouksey

Tue, Jul 27, 2021
Post views : 117

https://youtu.be/Kz73w-IDGmg

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन