Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: कंपनी कार्यालय में मनाई स्व. डॉ॰ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 120 वी जन्म जयंती

Vinod Chouksey

Wed, Jul 7, 2021
Post views : 107

विगत दिवस 6 जुलाई को भाजपा नेता प्रखर राय द्वारा साली चौका नगर में स्थित अपने पी कंपनी कार्यालय में भाजपा के जनक डॉ.मुखर्जी की 120 वी जयंती मनाई गई,
इस अवसर पर नगर भाजपा के युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, श्री राय ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी और पंडित दीनदयाल जी के आदर्शों को ग्रहण कर हमें प्रथम अपने देश की सेवा के हमेशा तत्पर रहना चाहिए बिना किसी स्वार्थ के, भाजपा एक आदर्श दल जिसका उद्देश्य समाज के हित लिए ही राजनीति करना है, हमें अपने देश और पार्टी के लिए ही ईमानदारी से समर्पित रहना चाहिए बिना किसी लोभ स्वार्थ के, वर्तमान की राजनीति दूषित अवश्य हो गई है परंतु कभी अपने सिद्धांतों से समझोता नहीं करना चाहिए, किसी नेता या पद के पीछे नहीं लगना चाहिए, कर्म करो फल स्वंम प्राप्त होता है ।
साथ ही भाजपा नेता प्रखर राय ने डॉ.मुखर्जी के जीवन पर थोड़ा प्रकाश डालते हुए बताया कि:
जन संघ के संस्थापक
6 जुलाई 1901 को कलकत्ता के अत्यन्त प्रतिष्ठित परिवार में डॉ॰ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी का जन्म हुआ। उनके पिता सर आशुतोष मुखर्जी  बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे एवं शिक्षाविद् के रूप में विख्यात थे।
डॉ॰ मुखर्जी ने 1917 में मैट्रिक किया तथा 1921 में बी०ए० की उपाधि प्राप्त की। 1923 में लॉ की उपाधि अर्जित करने के पश्चात् वे विदेश चले गये और 1926 में इंग्लैण्ड से बैरिस्टर बनकर स्वदेश लौटे। अपने पिता का अनुसरण करते हुए उन्होंने भी अल्पायु में ही विद्याध्ययन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलताएँ अर्जित कर ली थीं। 33 वर्ष की अल्पायु में वे कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने। इस पद पर नियुक्ति पाने वाले वे सबसे कम आयु के कुलपति थे। एक विचारक तथा प्रखर शिक्षाविद् के रूप में उनकी उपलब्धि तथा ख्याति निरन्तर आगे बढ़ती गयी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन