Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: किसानो की कम्पनी"नरसिगपुर इको फूड्स प्रोड्यूसर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ,खुलरी"की वार्षिक आमसभा सम्पन्न

Vinod Chouksey

Tue, Dec 7, 2021
Post views : 102

5/12/2021,करेली,
भारत सरकार की योजनानुसार किसानो को आत्मनिर्भर बनाने व आर्थिक लाभ बढाने के उद्देश्य से पूरे भारतवर्ष मे कृषक उत्पादक कंपनियों (FPO)का गठन किया जा रहा है।म प्र मे भी एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत इनको मूर्त रूप दिया जा रहा है।

इस हेतु करेली क्षेत्र की गुड व दाल को प्रोत्साहित किया जा रहा है।इसी तारतम्य मे नाबार्ड के सहयोग से तथा
स्वयंसेवी संस्था रूरल एनवायरनमेंट डेवेलपमेंट सोसाइटी सागर के मार्गदर्शन मे चांवरपाठा तथा करेली के 200 किसानो ने संगठित होकर (NECOF)का गठन किया,जिसका मुख्यालय ग्राम खुलरी तथा कार्यक्षेत्र चावरपाठा के19 व करेली ब्लाक के 9 गांव तथा 400 किसान परिवारों व महिला किसानो को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
फार्मर कम्पनी ने अपनी प्रथम आमसभा का आयोजन 5 दिसंबर को आजीविका भवन,(गाडरवारा रोड),करेली बस्ती ,मे किया जिसमे नाबार्ड अधिकारी नरसिंहपुर श्री संतोष महाडिक, रेड्स संस्था अधिकारी श्री सुबोध ताम्रकार , श्री राहुल मिश्रा,समन्वयक आजीविका मिशन करेली श्री प्रमोद पारे ने मार्गदर्शन दिया।नाबार्ड अधिकारी ने किसानो को अपने उत्पाद कंपनी के माध्यम से बेचने व शासन की कृषक हितैशी योजनाओ से जोडने का आश्वासन दिया।
आमसभा मे मालिक किसानो ने बोर्ड आफ डायरेक्टर्स योगेन्द्र सिह,कैलाश पटेल, गिरिराज सिंह, रुद्रपालसिंह, अब्दुल रशीद खान,किशोर राय वैभव प्रताप सिंह, संतोष राजपूत व रामकुमार पटेल का अनुमोदन साथ ही चेयरमेन हेतु विजय कुमार सिंह को चुना ।वार्षिक बजट व आगामी वर्ष के लिए 2 करोड रूपए की व्यवसायिक कार्ययोजना को स्वीकृति दी गई। जिसमे कृषि उत्पादो का प्रदर्शन किया गया व प्रोडक्ट लांच किए गए। शक्ति पूजा महिला किसान कम्पनी ने बीज व देशी राहर दाल तथा आजीविका मिशन की महिलाओ द्वारा फूलझाडू का स्टाल लगाया गया।इस आयोजन से किसानो में उत्साह व आशाओ का संचार हुआ है। , आभार प्रदर्शन योगेन्द्र सिंह ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन