: क्रिकेट टूर्नामेंट में आए क्षेत्रीय सांसद राव उदय प्रताप सिंह,,
Vinod Chouksey
Sun, Jan 2, 2022
आज माननीय क्षेत्रीय सांसद श्री उदय प्रताप सिंह ने विधानसभा तेंदूखेड़ा के नगर तेंदूखेड़ा में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया व विधानसभा उदयपुरा के नगर उदयपुरा में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए एवम प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया।
साथ ही प्रति रविवार की भांति गृहग्राम लोलरी में संसदीय क्षेत्र से उपस्थित आगंतुक क्षेत्रीय गणमान्य जनों से सौजन्य मुलाकात की व उदयपुरा विधानसभा के ग्राम सिमरिया एवम मनकापुर में शोकाकुल परिवारों में पहुंचकर शोक संवेदनाएं भी व्यक्त की।

उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री संतोष पटेल, मंडल अध्यक्ष श्री ब्रजेन्द्र सिंह पटेल, श्री अशोक भार्गव, वरिष्ठ नेता श्री विष्णु शर्मा, श्री नरेन्द्र नायक, श्री डालचंद पटेल, श्री राजीव अग्रवाल, श्री महेश मोदी, श्री बसंत तिवारी, श्री राजेश मोहन शर्मा, श्री लवली खनूजा, श्री राधावल्लभ पांडेय, श्री सुनील जैन, श्री ज्ञानचंद जैन, श्री अजय गुप्ता, श्री कमलेश पुजारी, श्री राजेश राय, श्री राधेश्याम रपरया, सांसद प्रतिनिधि श्री रूपम मनकेडीवाले, एड.श्री गगन अग्रवाल, श्री प्रणव पाराशर, श्री सोनू महाराज, श्री नीलेश पटेल, श्री श्याम लोधी एवम नगर पंचायत अध्यक्ष उदयपुरा श्री केशव रघुवंशी, वरिष्ठ नेता श्री बृजगोपाल लोया, श्री हरिबाबा चौकसे, श्री रवींद्र रघुवंशी, श्री नेतराम कौरव, श्री सुनील बसेडिया सहित प्रतिभागी खिलाड़ी, मीडिया के साथी व अन्य वरिष्ठ जन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन