: खबर का असर हुआ श्री चंदन शर्मा को बीआरसी प्रभार से मुक्त करने के निर्देश हुए जारी
Vinod Chouksey
Fri, Jan 21, 2022
खबर का असर हुआ,,,
शर्मा को बीआरसी प्रभार से मुक्त करने के निर्देश
जिला पंचायत सीईओ ने जारी किया आदेश
गाडरवारा। पुस्तक वितरण में लापरवाही के चलते जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने जिला शिक्षा केन्द्र के एपीसी चंदन शर्मा को साईंखेड़ा बीआरसी के अतिरिक्त प्रभाव से तत्काल प्रभाव से मुक्त करने के निर्देश दिए है। जिला पंचायत कार्यालय से जारी आदेश में उल्लेखित किया गया है की 27 अक्टूबर को समाचार पत्र में साईखेड़ा विकासखण्ड में पुस्तक वितरण में हुई लापरवाही के संबंध में समाचार प्रकाशित हुआ था जिसकी सत्यता की जांच कराई गई थी जिसमे पाया गया कि विकासखण्ड साईंखेड़ा के अंतर्गत पुस्तक वितरण एवं रख रखाव में लापरवाही बरती गई ।पुस्तक वितरण में हुई लापरवाही के कारण श्री शर्मा को तत्काल अतिरिक्त प्रभार साईखेड़ा बीआरसी के पदीय दायित्वों से मुक्त किया जाता है । जारी आदेश में श्री शर्मा को एपीसी(बालिका शिक्षा प्रोत्साहन) जिला शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर में रहकर अपने पदीय दायित्वों का निर्वाहन करने के निर्देश दिए गए है।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन