Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: गाडरवारा न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन

Vinod Chouksey

Sat, Sep 11, 2021
Post views : 104

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेश अनुसार तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के परिपालन में श्रीमान प्रधान न्यायाधीश एम के शर्मा जी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में जिला न्यायाधीश श्री दीपक शर्मा अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा के द्वारा सिविल न्यायालय गाडरवारा मे नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें माननीय न्यायाधीश महोदय श्री दीपक शर्मा जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया गया ।
जिसमें श्री संजय वर्मा, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश, श्रीमती संतोषी वासनिक, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश, श्री मुकेश कुमार शिवहरे प्र.अ. व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1, श्री भूपेश कुमार मिश्रा, द्वि.अ. व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1, श्रीमती भारती केशरी, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2, सुश्री भानू पंडवार, व्य.न्या.वर्ग-2, सुश्री हिमांशी सिंह ठाकुर, व्य.न्या.वर्ग-2, सुश्री सृष्टि शर्मा, व्य.न्या.वर्ग-2, श्री दिलीप कुमार दुबे, व्य.न्या. वर्ग-2 एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री बसंत तपा, सचिव श्री गोपाल मेहरा, अधिवक्ता गण बैंक विद्युत विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन