Sat 14 Mar 2026

ब्रेकिंग

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

मंत्री प्रहलाद पटेल ने बरमान मेले का शुभारंभ किया

सच्चे देश के मार्गदर्शक विवेकानंद जी।

सुचना

: डॉक्टर मुखर्जी ,उपाध्याय की मूर्ति के पास पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेई जी की मूर्ति लगना चाहिए - केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा राज्यमंत्री पटेल ने कहा ,पत्रकार विनोद चौकसे की खास खबर,

Vinod Chouksey

Tue, Jul 6, 2021
Post views : 78

जनसंघ के संस्थापक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रणेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती व अंत्योदय की विचारधारा रखने वाले पं दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यालय के सामने मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री दमोह सांसद प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चरणों में नमन आज 2 महापुरुषों की मूर्तियों का अनावरण किया। जो कि ताकत देने वाली मूर्ति के रूप में है। यदि किसी को पढ़ना है तो शिक्षा विद डॉ मुखर्जी के बारे में पढ़ें उनका जीवन संघर्ष का जीवन रहा। हमने 370 धारा को हटाने का काम हमने अपनी आंखों से देखा है। यह जीवन की सबसे बड़ी सफलता है। आज का दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि हमने महापुरुषों की मूर्तियों का अनावरण किया है इस मूर्तियों के पास तीसरी मूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित अटलविहारी बाजपेई जी की होना चाहिए। डॉ मुखर्जी ने अपने जीवन के अंतिम क्षणों के समय जेल में रहते हुए उन्होंने जो डायरी लिखी थी वह डायरी आज तक नहीं मिली। उक्त उद्गार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने व्यक्त किए। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद कैलाश सोनी ने ने कहा कि डॉक्टर मुखर्जी, पंडित उपाध्याय ने सारा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित किया था lहमारे समाज को राष्ट्र के लिए मूर्तियों से प्रेरणा ले लेना चाहिए lआज विधायक जालम सिंह पटेल जी के द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है l उन्होंने बुनियाद रखने का काम किया है l डॉक्टर मुखर्जी का बलिदान कश्मीर की जेल में हुआ था l जनसंघ की स्थापना वैचारिक आधार पर अंत्योदय के विचार को लेकर की गई थी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा व प्रदेश महामंत्री भगवास दास सबनानी ने वर्चुअल के माध्यम से नरसिंहपुर के अनावरण कार्यक्रम में अपने संबोधन दिए और कार्यक्रम की प्रंशसा की l प्रदेश मंत्री आशीष दुबे ने भी इस अवसर पर कहा कि राजनैतिक विरासत का बढ़ाने का काम किया जा रहा है l भारतीय जनसंघ की स्थापना के समय से यह कार्य किया जा रहा है lविचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य है।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने भी पंच निष्ठा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम आज गौरवान्वित हो रहे हैं l कि यह पुरखों का कार्यक्रम है lकार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अनंतदुबे ने किया तथा आभार भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री ठाकुर राजीव सिंह ने किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री श्री पटेल ने रंगोली बनाने वाली वैशाली जैन आराध्या जैन को डॉक्टर मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र उपहार स्वरूप भेंट किए l कार्यक्रम के पूर्व आमंत्रित अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ के पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल राज्य सभा सांसद कैलाश सोनी प्रदेश महामंत्री आशीष दुबे द्वारा जिला भाजपा कार्यालय के सामने स्थापित की गई पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वय की मूर्ति का अनावरण बैदिक मंत्रोच्चरण के बीच फूल माला अर्पण कर तिलक लगाकर परदा हटाकर अनावरण कार्यक्रम संपन्न किया। मूर्ति अनावरण के पश्चात मंच से पार्टी के वरिष्ठ जनों का डॉक्टर मुखर्जी व उपाध्याय जी के छाया चित्र शाल श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मान व स्वागत किया गया lइस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री पटेल के द्वारा उनके युवा मोर्चा के समय के समस्त साथियों के साथ सहभोज का कार्यक्रम मां नर्मदा के पावन तट पर स्थित ग्राम समनापुर के पास आसन जी मैं किया गया। अनावरण कार्यक्रम के दौरान नरसिंहपुर विधायक व पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल, पूर्व विधायक नरेश पाठक, पूर्व विधायक गोविंद सिंह पटेल, पूर्व विधायक साधना स्थापक, पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार, पूर्व विधायक भैयाराम पटेल, डॉक्टर हरगोविंद पटेल ,पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष जगमोहन मरैया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राधेश्याम नेमा, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष मातवर सिंह पटेल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती संध्या सुनील कोठारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष महन्त प्रीतमपुरी, वीरेंद्र फौजदार, पूर्व जिला महामंत्री, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अर्चना नीरज दुबे, श्रीमति अनुराधा धनीराम पटेल जनपद अध्यक्ष नरसिंहपुर, गोटेगांव जनपद अध्यक्ष संतोष दुबे, जिला महामंत्री राजीव ठाकुर, जनपद अध्यक्ष करेली श्रीमती रजनी देवी जूदेव, पूर्व महामंत्री रमेश नेमा, पूर्व महामंत्री परसोत्तम गिरधोनिया, पूर्व महामंत्री डॉ अनन्त दुबे, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, पूर्व महामंत्री राजकुमार जैन, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष दीपक दुबे,अजीत ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सलूजा, मंडल अध्यक्ष परसोत्तम पटेल, मंडल अध्यक्ष मनीष ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रजत चौहान, मंडल अध्यक्ष बृजेश पटेल, बरमान मंडल अध्यक्ष राम नारायण सोनी, मंडल अध्यक्ष नीलेश कुमार ककोडिया संदीप ममार शिव कुमार राजपूत अरविंद पटेल बृजेश माते ,राव महेंद्र प्रताप सिंह छत्र पाल सिंह ,अनिल डिमोले लक्ष्मन सिंह भागीरथ तिवारी कौशलेंद्र जाट गीत गोविंद पटेल देवेन्द पंडा ,आदि सहित मातृशक्ति श्रीमती संध्या कोठारी श्रीमती जया शर्मा श्रीमती बीना ओसवाल श्रीमती रानी ओसवाल श्रीमती अनुराधा पटेल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति व गणमान्य वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम संपन्न हुआ l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन