: नरसिंहपुर जिला गाडरवारा क्षेत्र में तेज आंधी और बरसात ने खोलकर रख दी विद्युत व्यवस्था की पोल कई घण्टो तक बन्द रही बिजली आपूर्ति गाडरवारा बीते दिनों से लगातार आंधी और वारिश का सिलसिला रुक रुक कर जारी होने के कारण लोगों को लगातार बिजली आपूर्ति बंद होने की समस्या से परेशानी झेलना पड़ रही है।बिजली विभाग लगातार बिजली लाइनों में सुधार के नाम पर घण्टो बिजली बंद करता है लेकिन लाइनों में कितना सुधार हो पाता है यह बीते दिवस लगातार घण्टो बन्द हुई बिजली की आपूर्ति से पता चल गया बताया गया है की शहर में अव्यवस्थित ढंग से फैली बिजली की लाइन उलझ जाने के कारण कई तरह के फाल्ट बन गए थे जिसके कारण पूरे शहर की बिजली सप्लाई बंद रही।बिजली सप्लाई की इस तरह बनी समस्या से पूरे शहर में लोगों को जलआपूर्ति नही हुई जिसके कारण लोगों को पीने के पानी तक के लिये मोहताज होना पड़ा यहाँ पूर्व में स्टेशन रोड पर बने पावर हाउस से पूरे शहर में बिजली की आपूर्ति की जाती थी शहर की बढ़ती आबादी और बिजली के बढ़ते उपभोक्ताओं के कारण बिजली विभाग ने यहाँ बोदरी नाका शनि मन्दिर के पास एक नया पावर हाउस बनाकर शहर की बिजली आपूर्ति दो भागों में बांट दी बोदरी नाका शनि मंदिर के पास बने पावर हाउस से शहर का मुख्य बाजार क्षेत्र जुड़ा हुआ है जोकि लगातार बिजली आपूर्ति बंद होने की समस्या को झेलता है।बिजली विभाग ने शहर की बढ़ती बिजली की मांग औऱ बढ़ते उपभोक्ताओं के कारण एक अलग पावर हाउस तो बना दिया लेकिन अभी भी इस पावर हाउस तक बिजली की मुख्य सप्लाई स्टेशन रोड पर बने पावर हाउस से ही आ रही है जिसके कारण इस नये पावर हाउस के बन जाने के बाद भी लोगों को बिजली बंद होने की समस्या से निजात तो नही मिली बल्कि इस पावर हाउस से जुड़े बिजली उपभोक्ता जिनमे अधिकांश मुख्य बाजार क्षेत्र के वे उपभोक्ता हैं जो बिजली विभाग को ना केवल सर्वाधिक राजस्व दे रहे हैं बल्कि समय पर अपना बिजली बिल भी भर रहे हैं और लगातार बिजली बंद होने के कारण अपने व्यवसाय में आने बाली रुकावट से भी प्रभावित हो रहे हैं बिजली उपभोक्ताओं को लगातार बिजली बंद होने की समस्या के बारे में स्थानीय बिजली विभाग के संभागीय अधीक्षण यंत्री से बात की गई तो उन्होंने इस बात को मौसम पर टालते हुये बताया की शहर में बिजली की मेन सप्लाई की पुरानी व्यवस्था है और शनि मंदिर के पास बने पावर हाउस में स्टेशन रोड पर बने पावर हाउस से शहर के बीच से मेन लाइन ले जाई गई है और शनि मंदिर का पावर हाउस देहात क्षेत्र का है इसलिए यह समस्या बनती है इस समस्या का हल करने के लिये शनि मंदिर के पास बने पावर हाउस के लिए अलग मेन लाइन का प्रपोजल बनाना पड़ेगा तब कही इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।यह कार्य कब तक हो जाने की उम्मीद के सम्बंध में उनका कहना था की दीपावली तक इसे हल करने का प्रयास करेंगे, पत्रकार राजीव जैन की खबर
Vinod Chouksey
Sat, Jun 12, 2021
Post views : 114
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन