Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: नरसिंहपुर जिला पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा,, नगर गाडरवारा के जगदीश वार्ड वासियों ने,

Vinod Chouksey

Tue, Aug 17, 2021
Post views : 102

नरसिंहपुर जिला अपर कलेक्टर को जगदीश वार्ड वासियों ने रक्षामंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।
इसके पूर्व हजारों महिला पुरुष ने रैली निकालकर SDM को भी सौंपा था ज्ञापन।
विगत दिवस मिलेट्री के सर्वे की गतिविधियों के चलते वार्ड वासियों ने कि पट्टे की मांग।
करीब 40 वर्ष से 250 परिवार के लगभग 1500 लोगो कर रहे है अपने परिवार का पालन पोषण।

नरसिंह्पुर। शहर के जगदीश वार्ड के मिलिट्री ग्राउंड में पट्टे की मांग को लेकर आज हजारों की संख्या में महिला पुरुष ने शहर के मुख्य मार्गों से रैली निकालकर प्रशासन से पट्टे की मांग को लेकर एसडीएम सृष्टि देशमुख को रक्षामंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। विगत दिवस मिलेट्री के सर्वे की गतिविधियों के चलते वार्ड वासियों ने कि पट्टे की मांग की। उल्लेखनीय है कि जगदीश वार्ड के मौजा न ब 248 प ह न 93/18/1 रा नि म गाडरवाड़ा ब्लॉक साईखेड़ा रकवा 2.586 हे भूमि है जो मिलेट्री पड़ाव हेतु भारत सरकार ने आरक्षित की थी, जिसका आरक्षण के बाद सेना के लिए अनुउपयोगी रही। वस्तुत सेवा न ही किसी प्रकार से काबिज हुई। जिसपर करीब 40 - 50 वर्ष से ये वाशिंदे करीब 250 परिवार कच्चे- पक्के मकान में बनाकर अपना गुजरवसर कर रहे है। साथ ही वर्तमान में यह भूमि नगरपालिका परिषद गाडरवारा के वार्ड क्र 18 जगदीश वार्ड के नाम से है। यह के निवासियों को केन्दीय एवं राज्य के चुनाव हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा पंजीकृत करीब 1200 को मतदान का अधिकार प्राप्त है। साथ ही यहाँ मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विधुत कम्पनी द्वारा बिजली प्राप्तकर्ता भी है। जो अपना नियमित भुगतान भी करते आ रहे है। एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा गरीबी रेखा में जीवन यापन करने वाले को राशन कार्ड भी प्राप्त है। नगर पालिका द्वारा क्षेत्र में सभी को मूलभूत सुविधा जैसे पानी का कनेक्शन, पक्की सड़क रोड, नाली, नाला, स्टेट लाइट की व्यवस्था इत्यादि विगत वर्षो से प्रदान हो रही है। जिसका नियमित वह कर प्रदाता भी वह है। लेकिन विगत दिवस जबलपुर से सेना के कुछ अधिकारी आए थे जिन्होंने स्थानीय आर आई एवं पटवारी के सहयोग से इस भूमि जमीनी नाप तोल किया। उक्त नापतोल के बाद वार्ड के लोगों में हड़कंप सी मच गई है। इसी बात को लेकर बार्ड के सभी लोग ने 15 अगस्त को एक विशाल बैठक मे ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई गई। जिसके उपरांत आज नगर के पुरानी गल्ला मंडी में सभी एकत्रित होकर कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए रैली निकालते हुए एस डीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद बसों के माध्यम से जिला कलेक्टर नरसिंहपुर को ज्ञापन देने के लिए रवाना हुए। साथ ही वह पहुंचकर अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर को ज्ञापन सौपा कर जल्द से जल्द पट्टे की मांग की पूर्ती करने की रहवासियों ने अपील की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन