Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: नरसिंहपुर जिला में पानी की टंकी, वाटर सप्लाई, पंचायत भवन, सड़कें, नदी पर पुल व घाट निर्माण..सांसद आदर्श ग्राम खुलरी में विकास की बयार..

Vinod Chouksey

Mon, Aug 30, 2021
Post views : 96

करेली। सांसद आदर्श ग्राम खुलरी ने ग्राम विकास के संकल्पित नवीन सौपान तय किये हैं, जो ग्राम स्वराज की कल्पना को साकार करते हुए ग्रामीण विकास के संकल्पों का संदेश भी देते हैं। संसदीय क्षेत्र होशंगाबाद-नरसिंहपुर के अंतर्गत तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कस्बाई सांसद आदर्श ग्राम खुलरी मैं बीते वर्षों में ग्राम विकास व ग्राम के सौंदर्यकरण की दिशा में अभूतपूर्व प्रयास हुए हैं। ग्रामवासियों ने इस हेतु क्षेत्र के विकासशील सांसद उदय प्रताप सिंह को आभार पत्र सौंपकर उल्लेखित किया है कि आपके विशेष सहयोग से ग्राम में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उपरोक्त कार्यों के लिए ग्रामवासी आपके प्रति आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं। विगत वर्षों में सांसद आदर्श ग्राम खुलरी में प्रचार-प्रसार व शोर-शराबे से दूर सांसद श्री राव के सहयोग से सांसद विकास निधि, मनरेगा, जनभागीदारी व टेंडर द्वारा किये गए विकास कार्यों में 89 लाख की लागत से पानी की टंकी व वाटर सप्लाई का कार्य, सुखचैन नदी पर पुल निर्माण लागत 94 लाख रुपए, गौशाला का निर्माण 37 लाख, सुदूर तीन सड़कों का निर्माण 40 लाख, सुंदर व व्यवस्थित पंचायत भवन का निर्माण 20 लाख, घाट निर्माण 20 लाख, दो स्टॉप डैम का निर्माण 8 लाख, सुखचैन नदी पर बाईपास का निर्माण 5 लाख, मुख्य मार्ग पर अंडरग्राउंड नाली निर्माण 5 लाख, हाई स्कूल में टीन शेड व फर्नीचर 3 लाख, ट्रैक्टर 4 लाख व पानी टैंकर 90 हजार सहित ग्राम को विकास की धारा से जोड़ा गया है। रविवार को सांसद कार्यालय पहुंचे ग्रामीणजनों ने इसे अभूतपूर्व बताते हुए सांसद श्री राव का आभार, अभिनंदन किया। सांसद श्री राव ने कहा कि यह यह देश के संवेदनशील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश कृषक हितेषी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की ग्राम विकास की संकल्पना का प्रयास है। यह अंत्योदय का भाव है। भारत देश गांव में बसता है। गांव का विकास ग्रामवासियों के संकल्प पर निर्भर करता है। ऐसे ही सभी ग्रामों के निवासियों को संकल्पित होकर अपने ग्राम को सजाने, संवारने, ग्राम की स्वच्छता, युवाओं के निर्माण मैं जुटना होगा तो क्षेत्र का हर गांव सुंदर व व्यवस्थित होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन