Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: नरसिंहपुर जिला श्रीनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ दिवसीय camp हुआ शुभारंभ

Vinod Chouksey

Sun, Jan 2, 2022
Post views : 95

श्रीनगर राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कैंप का हुआ शुभारंभ
जगतगुरु शंकराचार्य कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय श्रीनगर के प्राचार्य डॉ दिलीप पाठक जी के निर्देशन में एवं छात्र कार्यक्रम अधिकारी डॉ आशीष ठाकुर एवं छात्र कार्यक्रम अधिकारी प्रोफ़ेसर आरती शर्मा के मार्गदर्शन में की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र एवं छात्रा इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत भामा मे एक जनवरी 2022 से प्रारंभ हुआ जिसके शुभारंभ के लिए मुख्य अतिथि के रूप मे सांसद प्रतिनिधि श्री मेलाराम ठाकुर जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम भामा के पूर्व सरपंच एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री सूरज सिंह पटेल जी विशिष्ट अतिथि श्री स्वप्निल दुबे जी ग्राम के सम्मानित युवा समाजसेवी, विशिष्ट अतिथि श्री प्रकाश राकेशिया शिक्षक एवं गोटेगांव क्षेत्र के तालियों ताइक्वांडो कोच उपस्थित हुए कार्यक्रम के शुरुआत में अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद जी एवं दो पीठाधीश्वर के शंकराचार्य श्री जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी के महाराज के तेलचित्र का पूजन एवं दीप प्रज्वलन किया गया अतिथियों के स्वागत सम्मान के लिए वरिष्ठ स्वयंसेवकों के द्वारा फूल गुलदस्ते देकर स्वागत किया एवं दल नायक विजय ठाकुर एवं दल नायिका अंबिका नामदेव के द्वारा अतिथियों को राष्ट्रीय सेवा योजना का बैच लगाया गया स्वागत गीत स्वयंसेविका श्रुति खरे, एवं प्रिंसी ठाकुर, के द्वारा प्रस्तुत किया गया अतिथियों ने स्वयं सेवकों का उज्जवल भविष्य की कामना की और शिविर के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ आशीष ठाकुर जी ने किया एवं आभार छात्रा कार्यक्रम अधिकारी आरती शर्मा ने किया इस कार्यक्रम मे वरिष्ठ स्वयंसेवक भूपेंद्र परिहार, गनेश प्रजापति ,अभिषेक साहू रोहित यादव शिवानी नामदेव उपस्थित रहे,

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन