: नरसिंहपुर में प्रदेश बालीवाल अकेडमी को सुविधाएं प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिखा विधायक श्री पटेल ने
Vinod Chouksey
Thu, Jul 1, 2021
आज गुरुवार को भोपाल प्रवास के दौरान जिला नरसिंहपुर में प्रदेश वालीबाल अकेडमी को सुविधाएं प्रदान करने बाबत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पूर्व राज्य मंत्री व विधायक जालम सिंह जी पटेल ने पत्र लिखा lश्री पटेल ने अपने पत्र में लिखा कि नरसिंहपुर में प्रदेश की एकमात्र वालीवाल हॉस्टल एवं अकेडमी विगत 20 वर्षों से संचालित है lजिसमें सैकड़ों खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण लिया है l लगभग 50 खिलाड़ियों की खेल के माध्यम से सरकारी विभागों में नौकरियां लग चुकी है l सत्येंद्र पटेल ने बालीबाल अकेडमी से प्रशिक्षण लेकर भारतीय जूनियर टीम का प्रतिनिधित्व किया था l महोदय हॉस्टल में अनेकों अभाव होने के बावजूद भी खिलाडी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए कोच की नियुक्ति ,पौष्टिक भोजन , इंडोर ग्राउंड एवं हॉस्टल में अन्य व्यवस्थाएं खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में रखकर किए जावे lश्री चंदर सिंह जो भारतीय वालीवाल टीम के कोच रहे है संविदा पर अपनी सेवाएं देना चाह रहे हैं l श्री चंदर सिंह पूर्व में भी मप्र वालीबाल कैंप ले चुके हैं l महोदय सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए अकेडमी मैं सुविधाएं प्रदान करने की कृपा करें l उक्त जानकारी विधायक मीडिया प्रभारी भागीरथ तिवारी ने दी है।




Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन