Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: पत्रकारिता की साख बचाने जारी रहेगी पुलिस की मुहिम,,

Vinod Chouksey

Sat, Jul 31, 2021
Post views : 105

पत्रकार विनोद चौकसे की खास खबर,,

- श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बोले पुलिस कप्तान सिद्धार्थ बहुगुणा

जबलपुर। श्रमजीवी पत्रकार परिषद युवा प्रकोष्ट जबलपुर संभाग के आव्हान पर पुलिस कन्ट्रोल रूम में शनिवार को पुलिस-पत्रकारों की बैठक हुई जिसमें मुख्य मुद्दा रहा कि जिले में फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों से अब सख्ती से निपटा जायेगा। पत्रकारों और पुलिस के बीच इन बातों पर भी चर्चा हुई जिसमें दुपहिया और चार पहिया वाहनों में प्रेस का स्टीकर लगाकर गुमराह करने वालों पर भी पुलिस अब सख्ती से कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही पत्रकारिता के पेशे को बदनाम करने वालों की खोज खबर ली जायेगी। इस बैठक में चर्चा के दौरान ब्लैकमेलिंग गैंग और कुछ पुलिस कर्मियों के बीच सांठगांठ की बातें भी उठी, जिस पर पुलिस कप्तान सिद्धार्थ बहुगुणा ने पत्रकारों के द्वारा दिये गये सभी सुझाओं को नोट किया और उस पर जल्द विधि अनुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। कप्तान ने कहा कि अगर इस तरह की और भी कोई शिकायत हो और शिकायतकर्ता बदनामी या किसी और डर से अब तक शिकायत नहीं की है, तो वह भी लिखित शिकायत पुलिस को दें, उनका नाम गुप्त रखते हुए ऐसे लोगों पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी।
बैठक में पत्रकारों की ओर से मुख्य रूप से नलिनकांत बाजपेयी, परमानंद तिवारी, पंकज पटैरिया, विनोद यादव, संजय परोहा, सुमन पुरोहित, रामकृष्ण परमहंस पाण्डेय, संतोष सिंह, विनोद मिश्रा, विलोक पाठक, राजेश दुबे, राजीव उपाध्याय, विवेक यादव, पारितोष वर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, अविनाश दीक्षित, कपिल खनेजा, सुरेन्द्र दुबे, विवेक तिवारी, प्रवीण नामदेव, फतेह सिंह, अखिलेश दुबे सहित पत्रकारगण उपस्थित रहे।
मीडिया के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ पुलिस के द्वारा चलाई जा रही मुहीम की सराहना करते हुए श्रमजीवी पत्रकार परिषद की ओर से नलिनकांत बाजपेयी, परमानंद तिवारी, गंगाचरण मिश्रा, शिवकुमार तिवारी, संजय परौहा, राजेश दुबे, राजीव उपाध्याय, विवेक यादव, शुभम् शुक्ला, सुधीर खरे, नवनीत दुबे, सत्यजीत यादव, अजहर खान समेत संगठन के सदस्यों ने पुलिस कप्तान सिद्धार्थ बहुगुणा, एएसपी सिटी रोहित काशवानी, एएसपी क्राईम ब्रांच गोपाल खांडेल, सीएसपी कोतवाली संभाग दीपक मिश्रा, टीआई मदन महल थाना नीरज वर्मा, टीआई ग्वारीघाट विजय सिंह परस्ते और कार्यवाहक निरिक्षक प्रभारी कंट्रोल रूम रविन्द्र सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं अधिकारियों ने ऐसे लोगों के खिलाफ मुहिम चलाकर कार्रवाई करने का आश्वासन किया गया।

सत्यजीत यादव
प्रवक्ता
श्रमजीवी पत्रकार परिषद
युवा प्रकोष्ट, जबलपुर संभाग।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन