Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: पिछड़ा वर्गों के कल्याण समिति में पूर्व राज्य मंत्री विधायक श्री जालम पटेल का नाम

Vinod Chouksey

Fri, Dec 24, 2021
Post views : 123

पिछड़े बर्गो के कल्याण संबधी समिति में विधायक श्री पटेल सभापति नियुक्त l

करेली मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह के द्वारा मध्य प्रदेश विधानसभा की अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण एवं पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समितियों के लिए वर्ष 2021- 22 की अवधि में सेवा करने हेतु क्रमशः ग्यारह ग्यारह सदस्यों के निर्वाचन के लिए प्रस्तावित किए गए उम्मीदवार सदस्यों में पूर्व राज्य मंत्री व नरसिंहपुर विधायक श्री जालम सिंह जी पटेल को पिछड़े वर्गों के कल्याण समिति में सभापति नियुक्त किए गए हैं lइस समिति में सभापति जालम सिंह जी पटेल ,सदस्य बहादुर सिंह चौहान, कमलेश्वर पटेल ,दिनेश राय मुनमुन, बैजनाथ कुशवाहा, सुनील सराफ , श्रीमती कृष्णा गौर , प्रदीप पटेल , मनोज नारायण सिंह चौधरी ,सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा , श्रीमती सुनीता पटेल है l ज्ञातव्य होवे कि पहले से विधायक श्री पटेल शासकीय अस्वासन समिति के सभापति और चुनाव संचालन समिति के सदस्य ,सामान्य प्रयोजन समिति , रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय सभा समिति के भी सदस्य के रूप में रहकर कार्य कर रहे हैं l उक्त जानकारी विधायक मीडिया प्रभारी भागीरथ तिवारी ने दी l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन