: प्रदेश के वन मंत्री एवं narsingpur जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह के आगमन पर युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया,,
Vinod Chouksey
Sat, Jul 10, 2021
नरसिंहपुर जिला के प्रभारी मंत्री श्री विजय शाह नरसिंहपुर जिला के युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें काले झंडे दिखाए गए उनके दौरे पर
उन्हें काले झंडे दिखाने का प्रयास किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस एनएसयूआई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की पुलिस से कहासुनी हुई। दोनों के बीच नोकझोंक होती रही। पुलिस ने पहले इन्हें समझाईश दी परंतु जब विरोध प्रदर्शन नही रूका और गुलाब चौराहे पर लगातार युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते रहे तब प्रभारी मंत्री के आगमन के कुछ देर पहले ही पुलिस ने इन सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले जाया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अतुल चौरसिया ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण महंगाई तेजी से बढ़ रही है। जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराई हुईं हैं। कोरोना काल में लोगों को अस्पतालों में लूटा गया और जिला चिकित्सालय में सुविधाओं के अभाव में लोगों की मौतें हुईं। श्री चौरसिया ने कहा कि प्रदेश सरकार जगह-जगह टोल नाके लगाकर लूट मचा रही है। रोड बनी नही और टैक्स पर टैक्स सरकार ले रही है। पूर्व पार्षद चंद्रप्रकाश यादव, जग्गी सोनी, प्रदेश सोशल मीडिया समन्वयक प्रियंक कहार, प्रदेश सोशल मीडिया एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर बटरी, विधानसभा एनएसयूआई अध्यक्ष ईशान राय, अभिषेक जाट, गोल्डी खान, अभिषेक प्रजापति, सारंश यादव, शिवम पाठक, शारदा नेमा आदि ने कहा कि प्रदेश और केन्द्र सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं। यही कारण है कि विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन