: प्रधानमंत्री आवास की क़िस्त खातों में आई l मुख्यमंत्री का संबोधन सुना विधायक श्री पटेल ने
Vinod Chouksey
Sat, Aug 28, 2021
करेली प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश में पीएमएवाय एवं पीएम स्वनिधि योजना की हितग्राहियों से आज 28 अगस्त शनिवार को मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को कार्य प्रगति के आधार किश्त का सिंगल क्लिक के द्वारा वितरण एवं संवाद कार्यक्रम को पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियो को ऋण वितरण एवं संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण निकाय द्वारा निरंजन चौक स्थित दीनदयाल सभागार करेली व नरसिंहपुर में किया जाने पर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमन्त्री व विधायक जालम सिंह पटेल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओ ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया। कार्यक्रम शुरुआत करते हुए अपने उद्बोधन में पूर्व राज्य मंत्री व विधायक जालम सिंह पटेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री आवास के पहले शौचालय बनवाए गए। लॉकडाउन के दौरान इनका लाभ मिला राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ओर भारतीय जनता पार्टी सरकार का अंतोदय का विचार लेकर कार्य कर रहे है l पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी ने गांव गांव सड़क बनवाई थी l अभी तक 60 करोड़ नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई, कांग्रेस के बंधु इन सब बातों का विरोध करते रहते है एवं बुराइयां करते रहते है। कोरोना की तरह नशा को भी भगाना है नशा एक बहुत बड़ा अभिशाप है नशा से युवाओं की उम्र कम हो रही है। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खंडवा से दोपहर 1:00 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रदेश के
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज हितग्राहियों को सौगात देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत हितग्राहियों दे रहे हैं lप्रदेश के 52 जिलों के 363 निकायों में 1 लाख 29 हजार 292 हितग्राही लाभान्वित हो रहे है ।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आगे कहा कि आज 627 करोड़ 31 लाख राशि का वितरण किया ओर 50 हजार 253 आवासों का भूमिपूजन भी होंगा l
इस अवसर पर हितग्राहियों से सीधा संवाद भी किया
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है।प्रदेश में अब तक शहरों में कुल 8 लाख 37 हजार आवास स्वीकृत किए गए।3 लाख 33 हजार हितग्राहियों के आवास का निर्माण पूर्ण हो चुका है । कार्यक्रम मैं भारतीय जनता पार्टी के महंत प्रीतमपुरी नरसिंहपुर ,बंटी सलूजा,सत्यप्रकाश साहनी, कृपाशंकर पालीवालं, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा सन्तोष तेहिया , पूर्व मंडी अध्यक्ष सन्तोष रघुवंशी , राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अखिलेश ज्योतिषी, समाजसेवी सन्दीप ममार , विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश माते , विधायक प्रतिनिधि रामस्नेही पाठक, रजत चौहान ,अखिलेश रघुवंशी ,अभिषेक रघुवंशी,नीरज लूनावत, गोपाल सेन, दिनेश अग्रवाल, मुकेश रघुवंशी, कमल राजपूत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री मति स्नेहा मिश्रा तहसीलदार श्री नितिन राय पुलिस थाना प्रभारी अनिल सिंघई,विधायक मीडिया प्रभारी भागीरथ तिवारी पत्रकार, अनुज ममार पत्रकार, अमित जैन पत्रकार, सुनील पटेल पत्रकार बोनी गुप्ता ,अनुज तिवारी अर्जुन लम्बा ,चंचल गुप्ता ,समर्थ जैन ,जतिन बजाज ,रोहन गुप्ता ,ओम चौरसिया ,शुभम जैन ,आयुष बादल ,अंकित दीक्षित मोहित सेन ,दीपेश कौरव एजाज खान ,
आदि सहित कार्यकर्ताओं सहित आम जन भी हितग्राही उपस्थित रहे lविधायक श्री पटेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया l
कार्यक्रम का संचालन आशीष दुबे ने किया आभार प्रदर्शन विधायक प्रतिनिधि बृजेश माते ने किया।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन