Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्तोदय विचार को लेकर काम कर रहे --विधायक श्री पटेल करेली आमगांव बड़ा सरस्वती स्कूल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण निशुल्क अन्न उत्सव कार्यक्रम के दौरान भारत माता के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया l प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ,मुख्यमंत्री शिवराज चौहान का भाषण भी सुना गया l मुख्य आतिथि पूर्व राज्यमन्त्री व विधायक श्री जालम सिंह पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंत्योदय विचार को लेकर कार्य कर रहे हैं l पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है lआज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना निशुल्क अन्न योजना का आयोजन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन में पूरे प्रदेश में किया जा रहा है lअभी तक 80 करोड़ नागरिकों को यह लाभ मिल चुका है श्री पटेल ने आगे कहा कि कोरोना काल मैं भी हर बर्ग के नागरिको को इसका लाभ मिल चुका है l श्री पटेल ने आगे कहा कि कोरोना काल मे भारतीय जनता पार्टी की देश की सरकार व प्रदेश की सरकार ने लगातार सुविधाएं प्रदान की है l कार्यकम के दौरान राव महेंद्र प्रताप सिंह विधायक प्रतिनिधि राम स्नेही पाठक सरपंच सीताराम नामदेव आदि सहित कार्यकर्ता समस्त ग्रामीण वासी उपस्थित रहेl पात्र हितग्राहियो को निशुल्क राशन वितरण किया l l इसी तरह सहकारी विपणन समिति करेली में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण निशुल्क अन्न उत्सव कार्यक्रम के दौरान माँ सरस्वती जी का दीप प्रज्वलित कर उद्बोधन प्रारंभ किया गया जिसमें समिति प्रबंधक प्रदीप दुबे सहायक प्रवन्धक महेंद्र दुबे ( मधु महाराज ) मुख्य अतिथि जगदीश मिश्रा ,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष नीरज लूनावत विधायक मीडिया प्रभारी भागीरथ तिवारी श्रीमती मीनू मंडलोई पूर्व प्रबन्धक देवेंद्र गुप्ता नोडल अधिकारी रामनारायण कौरव सचिन आचार्य कमलेश सोनी नवीन नेमा (पूर्व पार्षद) मयंक दुबे रमेश बस्तवार शैलेंद्र केसरवानी आंगनबाड़ी किरण नेमा सुनीता सोनी समस्त बार्डवासी उपस्थित रहे lकार्यक्रम का संचालन रामनारायण कौरव ने किया तथा आभार देवेंद्र गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया l

Vinod Chouksey

Sat, Aug 7, 2021
Post views : 105

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन