Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: बोलेगी चिड़िया डाली डाली" "पहले फैलाओ हरियाली"नरसिंहपुर । हरियाली का पर्व विवाहित महिलाओं में उमंग, उत्साह और एक नई प्रेरणा का संचार पैदा करता है इसीलिए अभी सावन में नगर में कई जगहों पर हरियाली उत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है| ऐसा ही एक कार्यक्रम मां राज राजेश्वरी संगठन की स्वर्णकार बहनों के द्वारा गायत्री मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का आयोजन संस्था प्रमुख श्रीमती गीता सोनी के मार्गदर्शन में हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत"अनंत कोटि ब्रह्माण्ड नायक मां राज राजेश्वरी माता गायत्री"के पूजन के साथ हुई तत्पश्चात सावन के गीत संगीत के साथ साथ नगर अध्यक्ष ज्योति सोनी, एवं नगर उपाध्यक्ष शशि सोनी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी मातृशक्ति को सुहाग सामग्री वितरित की गई । पूर्व पार्षद राजकुमारी सोनी द्वारा पौधो के रोपण और उनके संरक्षण पर जोर दिया गया वहीं जिला उपाध्यक्ष शशि सोनी ने पर्यावरण और हरियाली के महत्व को समझाया , रिटायर्ड बैंक अधिकारी कुसुम सोनी ने कहा पेड़ हैं प्रकृति की शान इन्हे बचाने हेतु चलाएं अभियान, कार्यक्रम में हरियाली विषय पर ही कुछ मनोरंजक खेल रखे गए जिसमें विजेता बहनों को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम में ग्रीन क्वीन का खिताब साधना अरविंद सोनी एवं अर्चना अखिलेश सोनी को दिया गया कार्यक्रम में मंच संचालन आरती अरविंद सोनी द्वारा किया गया कार्यक्रम में शशिप्रभा सोनी, शीला सोनी, सरिता सोनी, कांति सोनी,मेघा सोनी, सोनल सोनी, रानू सोनी, आरती सतीश सोनी, प्रियंका सोनी, राधा सोनी, वर्षा सोनी,रीता सोनी, ज्योति सोनी,प्रतिभा सोनी, मंजू सोनी, प्रियंका कमलेश सोनी, संगीता सोनी, रोशनी सोनी आदि की सराहनीय उपस्थिति रही कार्यक्रम के अंत में संस्था की जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता सोनी ने आभार प्रकट किया|

Vinod Chouksey

Fri, Aug 20, 2021
Post views : 104

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन