Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: भगवान जगदीश की रथयात्रा का नही हुआ आयोजन जगदीश मन्दिर में ही हुये रथयात्रा के मुख्यकार्यक्रम<br>गाडरवारा।शहर की वर्षों पुरानी परम्परा रही है यहाँ जगदीश मन्दिर से भगवान जगदीश जी भगवान बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ लकड़ी के बने रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलते थे लेकिन लगातार दूसरे वर्ष कोरोना महामारी के कारण प्रशानिक व्यवस्था के तहत भगवान जगदीश जी की रथयात्रा का आयोजन नही किया गया।ज्ञातव्य है की भगवान जगदीश जी की रथयात्रा यहाँ जगदीश मन्दिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों पुरानी गल्लामंडी, बड़ा सराफा, झंडाचोक, चौकी,चावड़ी,महावीर भवन, शक्ति चोक,श्याम टाकीज होते हुये पुराने थाने के पास मालगुजार परिवार में पहुँचते थे जहाँ वे रात्रि विश्राम करते थे उसके पश्चात प्रतिष्ठित विश्नोई परिवारों में विश्राम करने के पश्चात समीपस्थ ग्राम बोदरी के प्रतिष्ठित विश्नोई परिवार में पहुँचते थे और फिर वापस जगदीश मन्दिर पहुँचते थे भगवान जगदीश जी की इस पूरी यात्रा के दौरान उक्त जगहों के जिजमान भंडारे का आयोजन करते थे।इस वर्ष कोरोना महामारी और प्रशासनिक व्यवस्था के चलते रथयात्रा के आयोजन की जगह जगदीश मन्दिर में ही भगवान जगदीश जी की रथयात्रा के मुख्य कार्यक्रम आयोजित किये गये जगदीश मन्दिर में ही शाम के समय भंडारे में प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जगदीश मन्दिर में ही भगवान जगदीश जी,बहन सुभद्रा ,और भगवान बलभद्र जी को विधिविधान के साथ आकर्षक ढंग से विराजमान कराया गया जहाँ लोंगो ने पहुँचकर जगन्नाथ के भात को जगत पसारत हाथ के उदघोष साथ भगवान जगदीश जी की पूजाअर्चना कर पुण्य लाभ लिया।

Vinod Chouksey

Mon, Jul 12, 2021
Post views : 104

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन