: मेडिकल दाखिले में अब ओ वी सी को 27 फ़ीसदी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को 10 फ़ीसदी आरक्षण केंद्र सरकार ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र की सरकार के द्वारा के द्वारा पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा व मेडिकल दाखिले में ओबीसी को 27 फीसदी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को 10 फ़ीसदी आरक्षण देने को ऐतिहासिक निर्णय को लेकर पूर्व राज्य मंत्री व विधायक जालम सिंह पटेल ने कहां की केंद्र सरकार ने शिक्षा की मेडिकल शिक्षा की सभी स्नातक पोस्ट ग्रेजुएट सीटों पर नामांकन के लिए केंद्रीय कोटे में अन्य बर्ग ओ बीसी की खातिर 27 फीसदी आरक्षण लागू करने का बड़ा फैसला किया है l इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लिए भी 10 फीसदी सीटें आरक्षित की जाएंगी यह आरक्षण इसी शैक्षणिक सत्र से लागू हो जाएगा lक्योंकि आरक्षण का प्रावधान केंद्रीय कोटे की सीटों के लिए किया जा रहा है l यह आरक्षण मेडिकल शिक्षा के सभी एमबीबीएस ,एमडी एमएस ,डिप्लोमा बीटीएस एमडी कोर्स में मिलेगा l श्री पटेल ने आगे कहा कि यह निर्णय समाज के पिछड़े व कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है lइन निर्णयों पर विधायक श्री पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है l उक्त जानकारी विधायक मीडिया प्रभारी भागीरथ तिवारी ने दी
Vinod Chouksey
Fri, Jul 30, 2021
Post views : 105

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन