: युवा कांग्रेस एवं NSUI कार्यकर्ताओं को गुंडा कहने पर मंत्री को लिखा पत्र
Vinod Chouksey
Tue, Sep 7, 2021
आज नरसिंहपुर विधानसभा युवा कांग्रेस एवं NSUI नरसिंहपुर द्वारा चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग जी के लगातार अमर्यादित बयानों और युवा कांग्रेस एवं NSUI कार्यकर्ताओं को गुंडा कहने के विरोध में एवं उनकी बिगड़े मानसिक संतुलन के इलाज हेतु भोपाल के सर्वश्रेष्ठ मनोचिकित्सक अस्पताल का पता, मल्टीविटामिन की दवाइयां एवं उनके शीघ्र स्वास्थ की कामना हेतु पत्र भेजा गया , साथ ही शिवराज जी से इनके बेहतर इलाज एवं आराम हेतु इस्तीफे की मांग की है ।
पत्र भेझने वालो में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अतुल चौरसिया ,नरसिंहपुर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रोहित पटेल,NSUI सोशल मीडिया के विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर बटरी,NSUI विधानसभा अध्यक्ष ईशान राय, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अभिषेक प्रजापति ,सूरज यादव,राजा यादव,अनिकेत दुबे,योगी यादव, देवा यादव,राहुल वाधवानी एवं अन्य साथी उपस्थित थे ।।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन