Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ सेवानिवृत्त हुए नगर निरीक्षक सिंघई

Vinod Chouksey

Tue, Aug 31, 2021
Post views : 100

करेली। प्रेस परिषद व पत्र लेखक संघ द्वारा शासकीय सेवा से निवृत्ति पर पुलिस थाना प्रभारी अनिल सिंघई का हरिविष्णु कामथ वाचनालय, दीनदयाल सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया। माँ सरस्वती के पूजन दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। करेली की भूमि को चरण स्पर्श करते हुए कार्यक्रम के केन्द्र विन्दु टीआई श्री सिंघई ने कहा कि वास्तव में करेली की भूमि प्रेरणापुंज है। पत्रकारिता, राजनीति, व्यापारिक, सामाजिक, रचनात्मक हर क्षेत्र में करेली नगर समृद्ध है, आज मुझे इतना सम्मान दिया जिसकी मैने कल्पना नहीं की थी। 22 माह पहले जब मेंने ज्वाइन किया था तब कांग्रेस की सरकार थी अब सेवानिवृत्ति के समय भाजपा की सरकार है करेली के लोगो के लिये यहां के बुजुर्गो ने बहुत कुछ किया है ये उनके ही संस्कार है, अलग अलग विचारधारा के वाबजूद जिस तरह यहां के लोग जनहित में सहयोग करते है वह सराहनीय है। श्री सिंघई ने अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि को भी रेखांकित कर कहा कि शासकीय सेवा से निवृत्त हो रहे है सेवा की यात्रा जारी रहेगी। इस मौके पर परिषद के संरक्षक जिनेश सिंघई, एनजेएम के प्राचार्य शैलेन्द्र गुप्ता, परिषद के अध्यक्ष प्रवीण कौरव, श्रीमती उषा सिंघई, सखी मिलन की श्रीमती मीनू मंडलोई, बिटिया ऐश्वर्य जैन मंचासीन थी। इस मौके पर नगर के जगदीश मिश्रा, संतोष तिहैया, विनोद नेमा, विवेक खासकलम, मनोहर ठाकुर ब्रजेश माते, राजेश दुबे, प्रवीण कौरव, जितेन्द्र गुप्ता, आशीष जैन, तीरथ श्रीवास्तव ने थाना प्रभारी की कोरोना काल में की गई सेवाकाल की चर्चा कर सराहना करते हुए कहा कि श्रीसिंघई ने जिस तरह सहजता, कठोरता से आमजनो का विश्वास अर्जित किया वह बहुत ही सराहनीय है। आपने काफी अच्छा कार्य किया। आपके सेवा कार्य को यहां के नागरिक लंबे समय तक याद रखेंगें और आप सेवानिवृत्ति के वाद भी सेवा कार्यों से जन सामान्य की सेवा करते रहेंगे। प्रेस परिषद के सम्मान पत्र का वाचन विवेक खासकलम व पत्र लेखक संघ के सम्मान पत्र का वाचन राजेश सोनी ने किया। कार्यक्रम का संचालन परिषद के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने किया। परिषद व संघ का सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह सतीश जैन, आशीष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, अनुज ममार, भागीरथ तिवारी, रमाकांत कौरव, दीपक कौरव, देवेन्द्र मंडलोई, अतुल तिवारी, राहुल रघुवंशी, मनोज सिंघई, शेखर सिंघई, गीत गोविंद, इंद्रेश शर्मा, सुनील पटेल, शाह फैजल, आशीष नेमा, चंदन विश्वकर्मा, अमित जैन, प्रमोद नेमा, सचिन आचार्य, कमलेश कुशवाहा, वेभव नेमा, प्रतीक गुप्ता, आनंद विश्वकर्मा, जीशान अली, अक्षय अग्रवाल, बसंत नेमा, यशवंत साहू, सुमित रैकवार ने सम्मान किया। वही जिला गुड व्यापारी संघ के राजेन्द्र तिवारी, राजेश चौरसिया, महेश जेन, सोनू जैन, बंटी गुप्ता, राहुल नाहर, रामकुमार कौरव व मेरे अपने के राजू वर्मा, राजेश सोनी, स्टेशन मास्टर प्रमोद कुमार स्वामी, शेलेन्द्र सेन अंचल डेहरिया आदि ने सम्मान किया। इस अवसर पर सुरेश नेमा, संदीप ममार, अनिल आचार्य, रामनारायण कौरव, रजत चौहान, पराग नेमा, नवनीत पाराशर, हरिओम ममार, कमलेश वाजपेयी, प्रखर दुबे, विकास मेहरा, अर्जुन राजपूत, जितेन्द्र स्वामी, पंकज नेमा, दिनेश अग्रवाल, दीपक शर्मा, अजय झारिया, राजीव खजांची, विजय नेमा, राकेश बडकुर, अनिल पांडे, प्रशांत तिवारी, प्रहलाद पाठक, संदीप सोनी, राहुल उपाध्याय, अनिल तिवारी, राम विश्वकर्मा सहित अनेकजन मौजूद रहे। आभार प्रदर्शन सुमित रैकवार ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन