Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: विधायक जालम पटेल ने की साफ-सफाई मां नर्मदा बरमान घाट के साथ-साथ मंदिरों में समर्थक रहे साथ में

Vinod Chouksey

Sat, Dec 11, 2021
Post views : 97

माँ नर्मदा नदी बरमान घाट के साथ साथ अन्य मंदिरों में विधायक श्री पटेल ने साफ सफाई की l
करेली दिव्य काशी - भव्य काशी को घ्यान में रखकर माँ नर्मदा नदी में की गई साफ सफाई विधायक श्री पटेल के द्वारा l
बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में विश्व के सबसे बडे नेता तथा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी आगामी 13 दिसम्बर 2021 को विकास कार्यो का लोकार्पण एवं उद्घाटन करने जा रहे हैं, यह क्षण हम सभी के लिए एवं देश की जनता के लिए अत्यंत सुखद है, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के आव्हान पर तथा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विष्णुदत्त शर्मा जी के निर्देश पर दिव्य काशी-भव्य काशी कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आज शनिवार को नरसिंहपुर विधायक व पूर्व राज्यमन्त्री माननीय श्री जालम सिंह जी के नेतृत्व में आज शनिवार को विधायक श्री पटेल के नेतृत्व में जिला स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है l इसी ताररम्य में , सर्वप्रथम विधायक श्री पटेल के द्वारा भगवान ब्रह्मा की तपोभूमि ब्राम्हण घाट के सीढ़ी बाले घाट व अन्य स्थानों के नर्मदा तट पर माँ नर्मदा का पूजन अर्चन करने के वाद घाट पर साफ सफाई अभियान करते हुए बड़ी संख्या में कूड़ा कचरा पालीथिन एकत्रित कर जलाया गया l ओर सभी को साफ सफाई करने हेतु प्रेरित किया गया l अनेकों देव स्थल, मंदिरों एवं आश्रमों में आज स्वच्छता अभियान चलाया गया! इस अवसर पर विधायक जी के साथ ठाकुर राजीव सिंह जी सन्दीप ममार राजेश रघुवंशी , राम स्नेही पाठक रजत चौहान चंद्रमोहन साहू उत्तम रघुवंशी महेंद्र तिवारी सोनू रघुवंशी भागचंद साहू भागचंद साहू दिनेश तिवारी ठाकुर राजेंद्र सिंह शिवम रावत अंशुल घोषी अमन उपाध्याय मयंक शर्मा सूरज विश्वकर्मा अतुल उपाध्याय चंद्रकांत अवस्थी राज नवेरिया राजेन्द्र पटेल रामकुमार विश्कर्मा हीरा लाल सजीव ठाकुर प्रदीप साहू शिवम दुवे प्रखर दुवे सन्तोष मेहरा अभिनाश पैठनकर , सोनू पटवा सोनू साहू राजा सेन गप्पू सोनी बिनीत विश्कर्मा पप्पू शर्मा विधायक मीडिया प्रभारी भागीरथ तिवारी राजा राम कौरव संजू छोटू जैन प्रमोद उपाध्याय अशोक अग्रवाल पप्पू नोरिया पत्रकार सुभाष तेनगुरिया संजय विश्कर्मा सुदीप दुवे ,गजराज सिंह जी आदि शनिवार आज दिव्य काशी - भव्य काशी स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सम्मिलित हुये! सफाई अभियान के वाद प्रथम चीफ श्री बिपिन रावत एबं अन्य 13 सैन्य अधिकारियों की आकस्मिक मृत्यु को लेकर दो मिनिट का मौन रखकर श्रंद्धाजलि दी गई l पूर्व राज्यमन्त्री व विधायक श्री जालम सिंह जी पटेल ने बरमान में सफाई करने के बाद नरसिंगपुर स्टेशन के पास स्थित शिव मंदिर राम मंदिर पर सफाई अभियान करने के बाद कदेली स्थित
राम मंदिर कृष्ण मंदिर में भी साफ सफाई की l बड़े पुल के पास अनगढ़ मंदिर में भी साफ सफाई की भोले मंदिर आदि स्थानों पर साफ सफाई की इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन