Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: विधायक श्री जालम पटेल द्वारा अभिषेक किया गया, समस्त भक्तों के साथ

Vinod Chouksey

Fri, Jan 14, 2022
Post views : 99

समाचार।
एकादशी व मकर संक्रांति पर्व सन्धिकाल के मौके पर महादेव पिपरिया में भगवान महादेव का पंचामृत से अभिषेक किया।

नरसिंहपुर/करेली

एकादशी में मकर सक्रांति पर्व के संधिकाल में प्रवेश के शुभ मुहूर्त पर महादेव पिपरिया में स्थापित विशालकाय ज्योति कुंज महादेव के दर्शन कर रात्रि 11:00 से 1:00 बजे के बीच पंचामृत से अभिषेक करते समय ज्योति कुंज के दर्शन हुए ।
उल्लेखनीय है कि नर्मदा परिक्रमा कर रहे महामण्डलेश्वर श्रीश्री 1008 ईश्वरानंद ब्रम्हचारी उत्तम स्वामीजी महाराज माननीय नरेन्द्र सिह जी चौहान, माननीय तपन भौमिक एवं समस्त साधु संतो का महादेव पिपरिया नरसिंगपुर की धरा पर पदार्पण होने के पश्चात मौके पर उनका स्वागत, बंदन, अभिनन्दन किया गया। ततपश्चात नर्मदा परिक्रमा वासी ओर विधायक श्री जालम सिंह जी पटेल के द्वारा महादेव पिपरिया में स्थापित विशालकाय शिवलिंग त्रिनेत्रधारी भगवान शंकरजी शिवलिंग का अभिषेक मकर संक्रांति के पर्व के पूर्व रात्रि गुरुवार को 11 बजे से 1बजे तक करने पर भगवान शंकर के शिवलिंग से ज्योतिकुंज के दर्शन हुए l विदित होवे की विधायक श्री पटेल के द्वारा श्री श्री बाबा श्री जी के आसन जी बगासपुर धाम सत्यसरोवर में भीभगवान शिवलिंग के अभिषेक करते समय ज्योतिकुंज के दर्शन हुए थे l ओर अव महादेव पिपरिया में दर्शन हुए l अभिषेक के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे l इस यात्रा के दौरान कोविड नियमो को पालन किया जा रहा है l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन