Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: सबका मालिक एक साईं राम,करेली में साईं मंदिर में हुए कार्यक्रम,

Vinod Chouksey

Sat, Dec 11, 2021
Post views : 98

श्री साँई मंदिर की आठवीं वर्षगांठ पर विविध आयोजन आज…

हवन पूजन,महाप्रसादी का वितरण…

करेली…''सबका मालिक एक'' सुवाक्य के प्रेरणता श्रीसाँईबाबा सदैव सभी भक्तजनों पर अपना आशीष बनाये रखते है।ऐसे ही भक्तों द्वारा मालपानी नगर स्थित श्री साँई बाबा के पावन मंदिर मे साँई नाथ की प्रतिमा स्थापना 12 दिसंबर 2013 को की गई थी। श्री साँई मंदिर प्रतिमा स्थापना की आठवीं वर्षगांठ पर आज 12 दिसंबर रविवार को मंदिर जी मे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। आज वर्षगांठ के पावन अवसर पर श्री साँई मंदिर मालपानी नगर में प्रतिदिन अनुसार होने वाली कांकड़ आरती प्रातः 6 बजे होगी। तो 9 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन होगा। दोपहर 12 बजे माध्यान्ह आरती पश्चात महाप्रसादी का वितरण होगा। सांयकाल बेला मे धूप आरती व रात्रि 10 बजे श्री साँईनाथ की शेजारती के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।श्री साँईनाथ मानव सेवा संस्थान परिवार करेली ने सभी साँईभक्तों, नगरवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।





Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन