: 13 साल की अदिति ने प्रकृति को हरा-भरा रखने के लिए रोपे पौधे…करेली…पौराणिक ग्रंथों में तुलसी के पौधे को पूजनीय, पवित्र और देवी का दर्जा दिया गया है। तुलसी का पौधा हमारे लिए धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही महत्व रखता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का वास होता है, वहां तरक्की के साथ सुख-शांति और धन की संपन्नता अपने आप ही हो जाती है। 13 साल की उम्र में एक लड़की की प्रकृति को हरा भरा रखने की प्रेरणा मिली है जिसे वो प्रकृति को हरा भरा रखने के लिए पौधे लगा रही है। माता मन्दिर में एक बार कर्नाटक बाले गुरु जी अयोध्या से आये हुये थे उन्होनें बिटियाँ को 108 तुलसी जी के पौधें और 108 कदम के पेड़ लगाने को कहा था तब से अदिति के मन में 108 तुलसी के पौधे और 108 कदम के पौधे रोपण करने का संकल्प कर लिया था। अदिति नगर की सामाजिक और धार्मिक के कार्यों में सक्रिय रहने वाली रचना अग्रवाल की बेटी अदिति अग्रवाल ने आजादी पर्व के एक दिन पहले नगर की सुप्रसिद्ध महामृत्युंजयी माता मंदिर में माता जी को चुनरी चढा कर माता का श्रृंगार करके माता तुलसी के 108 पौधे का रोपण किया। अदिति धार्मिक प्रवृत्ति की है वह सावन के महीने में श्री रामचरितमानस का पाठ करती हैं और धार्मिक कार्यों में अपनी मम्मी रचना अग्रवाल के साथ समर्पण भाव से रहती हैं । पौधारोपण करने में अदिति का साथ उनके दादा दादी मम्मी और मंदिर के गुरुजी कृष्ण कुमार उदेनीया ने सहयोग दिया।मन्दिर मैं माता के दर्शन के लिए आए हुए श्रद्धालुओं ने अदिति के प्रकृति के लिए पौधारोपण करने के कार्य को देखते हुए उसकी सराहना की।
Vinod Chouksey
Fri, Aug 20, 2021
Post views : 98


Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन