: शासकीय महाविद्यालय साईं खेड़ा में कार्यक्रम संपन्न हुआ
Mon, Dec 13, 2021
शासकीय महाविद्यालय साईंखेड़ा, जिला नरसिंहपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी एवम अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ हर्षित द्विवेदी, के द्वारा स्व-रचित 6 पुस्तकें भेंट व दान स्वरूप महाविद्यालय में लाइब्रेरी को दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ लष्मीकांत नेमा ने डॉ द्विवेदी को शुभकामनाएं एवम प्रमाणपत्र देकर बधाई दी।
इस कार्यक्रम में इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संगीता यादव एवम लाइब्रेरी इंचार्ज श्री मन मोहन मालवीय उपस्थित रहे।
: पलेरा की माध्यमिक शाला में हुआ पौधारोपण
Mon, Dec 13, 2021
गाडरवारा। विगत दिवस एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला पलेरा में शिक्षको ने शाला परिसर में पौधे लगाए। इस अवसर पर शिक्षको ने वाटर पाम का पौधा लगाकर बच्चों से प्रतिदिन पानी देने को कहा। संस्था के प्रभारी माध्यमिक शिक्षक मनीष श्रीवास्तव ने बताया की 2019 में उनकी पदस्थापना के समय स्कूल की हालत ठीक नही थी। शाला के शिक्षको की मदद से योजना बनाकर स्कुल में धीरे धीरे विकास कार्य करवाये जा रहे है। पौधारोपण के समय प्राथमिक शिक्षक किशोर विश्वकर्मा, प्रमिला श्रीवास्तव, अतिथि शिक्षक संगीता कौरव आदि मौजूद रहे
: बैठक में समीक्षा कर दिए निर्देश बीपी एम यू ने,
Mon, Dec 13, 2021
बीपीएमयू बैठक में समीक्षा कर दिए निर्देश
गाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में विकासखंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बेठक में ब्रिज कोर्स के संचालन, दक्षता उन्नयन के अंतर्गत हर 15 दिन में छात्र छात्राओं की ट्रेकिंग करने, प्रतिभा पर्व की व्यापक तैयारी, शिक्षको से समय पर निष्ठा प्रशिक्षण पूर्ण कराने , गणवेश वितरण कार्य की ऑनलाइन एंट्री, स्कुलो में कम उपस्थिति के बच्चों से संपर्क एवं अकादमिक कार्य योजना निर्माण सबंधी प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक को संबोधित करते हुए बीआरसी डीके पटेल ने स्कुलो में प्रतिभा पर्व के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी कराने की बात पर जोर दिया। बीएसी अरुण दुबे ने ब्रिज कोर्स शिक्षण कार्य पर प्रकाश डाला तथा प्रतिदिन छात्रों द्वारा वर्कशीट हल कराकर नियमित जांच के सुझाव दिए। बैठक में जनशिक्षक अजय नामदेव, संजय सोनी, हरिओम स्थापक, नेतराम कौरव, दिलीप राजगौंड़, एमआईएस दीपक श्रीवास्तव , लेखापाल खुशबू ब्रिजपुरिया की उपस्थिति रही।