: शाला स्तर पर विज्ञान मेले का आयोजन 14 दिसंबर को, नरसिंहपुर जिला में,
Sun, Dec 12, 2021
शाला स्तर पर विज्ञान मेलों का आयोजन 14 दिसम्बर को
गाडरवारा। जादू नही विज्ञान है समझना समझाना आसान कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कुलो में 14 दिसंबर को विद्यालय स्तर पर विज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 दिसंबर को स्कूल के विज्ञान शिक्षक गतिविधि अंतर्गत विज्ञान के चमत्कार एवं प्रयोग बच्चों को करके दिखाएंगे एवं छात्रो के दल बनाकर उन्हें सहभागिता कराते हुए गतिविधि आधारित प्रश्नमंच एवं नाटिका के भी आयोजन कराएंगे। आयोजन उपरांत संस्था स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्रा का चयन करेंगे जो 16 दिसम्बर को विकासखण्ड स्तर पर आयोजित विज्ञान मेले में सहभागिता करेंगे।
: जैन कवि संगम की राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा,
Sat, Dec 11, 2021
जैन कवि संगम की राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा…
करेली के अमित 'संजय' राष्ट्रीय प्रवक्ता बने….
करेली…भारत के जैन कवियों और साहित्यकारों की प्रतिनिधि संस्था जैन कवि संगम की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा सर्वसम्मति से की गई । इसमें कवि जगदीप जैन "हर्षदर्शी"-उदयपुर, हेमन्त श्रीमाल-उज्जैन, कैलाश तरल-उज्जैन, युगराज जैन-मुम्बई, चन्द्रसेन जैन-भोपाल, राजेन्द्र कांठेड-नागदा जंक्शन, अनिल उपहार-पिड़ावा, राकेश राकेन्दु-जबलपुर, अजय अहिंसा को संरक्षक बनाया गया । साथ ही परामर्श मंडल में डॉ. कमलेश जैन 'वसंत"-तिजारा, दिनेश जैन-रतलाम, डॉ नरेंद्र जैन "निर्भीक"-भोपाल, ब्रह्मचारी मनोज जैन-दिल्ली, श्रीमती नेहा नाहटा-दिल्ली, मुकेश मनमौजी-छपरा, श्रीमती आशारानी जैन-झालावाड़, डॉ. राहुल जैन-नोएडा का मनोनय किया गया ।जैन कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक
नरेन्द्रपाल जैन-ऋषभदेव एवं राष्ट्रीय महामंत्री जगदीप जैन "हर्षदर्शी" व राष्ट्रीय सहमंत्री श्रीमती कंचन-लोकेश सिंघवी-मुम्बई तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट शालू जैन-भीलवाड़ा, वीरेन्द्र जी विद्रोही, ललितपुर को बनाया गया। इसी तरह राष्ट्रीय संगठन-मंत्री
सतीश नवल, जबलपुर
णमोकार जैन, मुरैना एवं
राष्ट्रीय प्रवक्ता
धर्मेन्द्र बम, नागदा जंक्शन, अमित जैन संजय,करेली अरिहंत जैन,अमन जबलपुर व कोषाध्यक्ष निर्मल नीर-उदयपुर को नियुक्त किया गया।आई.टी सेल प्रभारी अभिषेक जैन, ऋषभ जैन प्रखर, इंदौर, विकर्ष जैन शास्त्री मथुरा को बनाये गये । देश के विभिन्न प्रांतों में सुगनचंद जैन-उज्जैन को मध्यप्रदेश,
श्रीमती शकुन-राजेश डागा, सूरत को गुजरात, अतिवीर जैन-मेरठ को उत्तरप्रदेश, सन्देश जैन-बांसवाड़ा को राजस्थान, धर्मेन्द्र जैन लवली को दिल्ली,
श्रीमती विधि प्रवीण जैन-मुम्बई को महाराष्ट्र,
सुरेन्द्र मुणोत-कोलकाता को पश्चिम बंगाल, राजेन्द्र गुलेच्छा-बेंगलोर को कर्नाटक,
एवं राजेश जैन "राही'-रायपुर को छत्तीसगढ़ का प्रदेशाध्यक्ष मनोनय किया गया । अंतर्राष्ट्रीय संयोजक छगनलाल मुथा (ऑस्ट्रेलिया)
श्रीमती योजना जैन (जर्मनी)
श्री पंकज जी जैन (नेपाल) की नियुक्ति की गई । राष्ट्रीय महामन्त्री जगदीप जैन "हर्षदर्शी" ने जानकारी देते हुए बताया की शीघ्र ही राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा ।
फोटो…👇👇
: पाली में प्राचार्य एवं बीओ ने बच्चों को वितरित की किट
Sat, Dec 11, 2021
पाली में डाइट प्राचार्य एवं बीईओ ने बच्चों को वितरित की किट
प्रधानपाठक सिराज अहमद सिद्दकी ने निजी खर्चे पर उपलब्ध कराई किट
गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पाली की शासकीय प्राथमिक शाला में प्रधानपाठक सिराज अहमद सिद्दकी की अनुकरणीय पहल पर उनके निजी खर्चे पर शाला के बच्चों को पहनने हेतु किट एवं शिक्षण सामग्री का वितरण डाइट प्राचार्य सुंदरलाल धुर्वे, बीईओ प्रतापनारायण, प्राचार्य राजेश बरसैयां, बीआरसी चंदन शर्मा, प्रभारी प्राचार्य आनंद चौकसे, मोहन मुरारी दुबे , नगेन्द्र त्रिपाठी की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पूर्व प्रधानपाठक भैरों प्रसाद चढार को भी सेवानिवृति उपरांत विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियॉ द्वारा सरस्वती पूजन से किया गया तदोपरांत मंचासीन अतिथियॉ का स्वागत ब्रजेश श्रीवास, मधुसूदन पटैल, राजेन्द्र गुप्ता सहित शिक्षकों ने फूल माला पहनाकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री धुर्वे ने कहा की बच्चों को शिक्षा देने के अलावा उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए किट का वितरण एक सार्थक पहल है। बीईओ प्रतापनारायण ने कहा की बच्चों के शैक्षिक स्तर में वृद्धि ही हम सभी का उद्देश्य होना चाहिए । बीआरसी ने कहा की इस संस्था में शिक्षको द्वारा सदैव अच्छे कार्य किये जाते रहे है। कार्यक्रम में प्राचार्य राजेश बरसैयां ने कहा की इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए। कार्यक्रम को प्रभारी प्राचार्यो आनंद चौकसे एवं मोहन मुरारी डूबे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रफुल्ल दीक्षित एवं आभार प्रदर्शन प्रीतम रूसिया ने किया। कार्यक्रम में अतिथियॉ का सम्मान शाल , श्रीफल, डायरी , पैन, कलेंडर भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में संस्था को अतिथियॉ ने पुस्तको की किट प्रदान की। कार्यक्रम में मनीराम मेहरा, योगेंद झारिया, प्रशान्त राय, नेपाल झारिया, बनवारी लाल नागवंशी, प्रमोद पठारिया, भानु राजपूत, प्रीतम रूसिया, शेख जाफर, , अनीस खान, सुरेन्द्र पटेल, राजेन्द्र गुप्ता, देवी सिंह कीर, प्रतिभा मौर्य, दुर्गा राय , सीमा ढिमोले ,सचिव प्रमोद बोहरे सहित अन्य उपस्थित रहे।