: आशीष दुबे बने प्रधान मंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के जिला अध्यक्ष
Sun, Aug 29, 2021
: शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्टीय खेल दिवस का आयोजन शासकीय कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा में क्रीड़ा विभाग द्वारा खेल दिवस का आयोजन मेजर ध्यानचंद को माल्यार्पण कर किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार रघुवंशी ने सभी छात्रों को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया। कुसुम महाविधालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ अनुराग पथक ने छात्रों को बताया के खेल हमारे जीवन में बहुत जरूरी है और प्रतिदिन हमें चालीस मिनट रोज खेलना होगा तब हम अपने स्वस्थ को ठीक रख सकते है एवम अच्छे खेल से देश का नाम भी रोशन कर सकते है । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ अतुल गौर, आशीष शर्मा एवम समस्त स्टाफ के साथ ही समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Sun, Aug 29, 2021
: सँयुक्त किसान मोर्चा की बैठक सम्पन्न,50किसानों का जत्था जाएगा मुजफ्फरनगर रैली,कृषि उपज मंडी गाडरवारा में श्री नेपाल सिंह गुर्जर की अध्यक्षता एवं सँयुक्त किसान मोर्चा की ओर से मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण कुररिया के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।बैठक उपस्थित किसानों ने अपने विचार रखे उसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष श्री कुररिया ने दिल्ली में चल रहे आंदोलन के बारे में बिस्तर से बताया और आगामी चरण में5सितम्बर मुजफ्फरनगर रेली में गाडरवारा सयुक्त किसान मोर्चा की ओर से भागीदारी सुनिश्चित की जावे।<br>सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रतिमाह मंडी में बैठक रखी जावे जिसमे किसानों के मुद्दे खाद बीज बिजली, गन्ना, उपज की खरीदी आदि मुद्दों पर आगामी बैठक में प्रशासन को ज्ञापन धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।आगामी बैठक30 सितम्बर को रखने का तय हुआ।मुजफ्फरनगर रैली में50 किसान सयुक्त किसान मोर्चा गाडरवारा से भागीदारी करेंगे।<br>बैठक से जाने के बाद गाँव गाँव किसानों के मुद्दे पर संघर्ष किया जाएगा।<br>बैठक में मुख्य रूप से ब्रजमोहन कौरव, दिनेश ढिमोले,जगदीश पटेल, देवेंद्र वर्मा,करणसिंह अहिरवार, सुरेश पटेल, सोमनाथ कौरव, नन्हेलाल वर्मा, विनोद कौरव, कालूराम वर्मा,रजनीश वर्मा, शिवकुमार कौरव, युवराज सिंह, कृष्णकुमार, खूबचन्द वर्मा, राजू वर्मा, सुनील चौकसे,विमलेश कौरव, बसन्त कौरव,राजेन्द्र सिंह, उत्तमसिंह कौरव सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
Sun, Aug 29, 2021
जरूरी खबरें
: कोरोना संकट के समय करेली थाना प्रभारी ने जो प्रयास किए वे काफी सराहनीय रहे … विधायक श्री पटैल नरसिंहपुर/करेली कोरोना के संकट कॉल में करेली थाना प्रभारी अनिल सिंघई ने काफी अच्छा कार्य किया। इस दौर में कोरोना से निपटने के लिए पुलिस विभाग पर काफी जवाबदारी रही जिसे अपने पुलिस बल के साथ वतौर एक पुलिस अधिकारी श्री सिंघई जी ने काफी सूझबूझ के साथ अपनी जवाबदारी मुस्तैदी से निभाई और नगर के नागरिकों, बीमार व्यक्तियों आदि को व आवश्यक सेवाओं से जुड़े नागरिकों की सेवा व सुरक्षा की। इस दौरान को भी पूर्ण उन्होने उम्र के इस पड़ाव में भी दिन रात मेहनत की। उनका सेवा कार्य वास्तव में सराहनीय है। उक्त मंतव्य पूर्व राज्यमंत्री व नरसिंहपुर विधायक जालमसिंह पटैल ने करेली नगरनिरीक्षक अनिल सिंघई के सेवानिवृत्ति के मौकें पर करेली स्थित डीएम पैलेस में आयोजित सेलिव्रेटिंग समारोह के दौरान व्यक्त किए। विधायक श्री पटैल ने अच्छे स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु की शुभकामना देते हुए कहा कि पुलिस विभाग में आपके सेवा कार्य को यहां के नागरिक लंबे समय तक याद रखेंगें और आप सेवानिवृत्ति के वाद भी सेवा कार्यों से जन सामान्य की सेवा करते रहेंगे। और यहां उपस्थित सभी जन समुदाय का भी अभिनंदन करता हूॅ कि एक अच्छे अधिकारी को शुभकामनाऐं देने यहां आप लोग उपस्थित हुए। उल्लेखनीय है कि पुलिस महकमे कुछ अधिकारी कर्मचारी गण पुलिस विभाग में अपनी सेवाऐं देते हुए सेवा काल पूर्ण करते हुए 31 अगस्त को सेवा निवृत्त हो रहे हैं। जिनमें नरसिंहपुर जिले के दो पुलिस अधिकारी नगर निरीक्षक करेली अनिल सिंघई एवं नरसिंहपुर कोतवाली नगरनिरीक्षक उमेश दुबे भी शामिल हैं। इस मौंके पर अनिल सिंघई की दो बेटियां है जिन्होने अपने पिता को उनके जीवन के वेहतरीन समय को पुलिस विभाग में पूर्ण समर्पित भाव से जन सामान्य की सेवा में व्यतीत करते हुए अव सेवानिवृत्ति होने पर उक्त कार्यक्रम का न सिर्फ उमदा आयोजन किया बल्कि डिजिटल स्क्रीन पर उनके जीवन एवं पुलिस विभाग से भर्ती होने के अतीत से लेकर वर्तमान रिटायरमेंट तक उनके व्यक्तित्व की फोटो को प्रदर्शित कर उपस्थित जनसामान्य को अवगत कराया। इस मौंके पर कलेक्टर वेदप्रकाश, पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, एएसपी शिवहरे जिले के समस्त थानों के प्रभारी वड़ी संख्या में पुलिस स्टॉफ सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण व उनके पारिवारिक सदस्यों ने सभी ने उन्हे शाल श्रीफल के साथ पुष्पहार पहनाकर उनके यशस्वी स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की शुभकामनाऐं दीं।
Sun, Aug 29, 2021
: शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्टीय खेल दिवस का आयोजन शासकीय कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा में क्रीड़ा विभाग द्वारा खेल दिवस का आयोजन मेजर ध्यानचंद को माल्यार्पण कर किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार रघुवंशी ने सभी छात्रों को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया। कुसुम महाविधालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ अनुराग पथक ने छात्रों को बताया के खेल हमारे जीवन में बहुत जरूरी है और प्रतिदिन हमें चालीस मिनट रोज खेलना होगा तब हम अपने स्वस्थ को ठीक रख सकते है एवम अच्छे खेल से देश का नाम भी रोशन कर सकते है । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ अतुल गौर, आशीष शर्मा एवम समस्त स्टाफ के साथ ही समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Sun, Aug 29, 2021