: नर्मदा पुरम में शहनाज अख्तर सपीएम गेट नंबर पर करेगी जागरण, संत शिवानंद दादाजी के आशीर्वाद से, 11 अक्टूबर को।
Vinod Chouksey
Wed, Oct 8, 2025
11 अक्टूबर को निकलेगा शिवानंद महाराज का चल समारोह
1008 धूनीवाले दादाजी के कृपापात्र शिष्य आजीवन नर्मदा परिक्रमावासी दादा शिवानंद योगी चातुर्मास विश्राम के बाद पुनः नर्मदा परिक्रमा करेंगे। उनका प्रस्थान 11 अक्टूबर शनिवार को हैप्पी मेरिज गार्डन से चल समारोह के रूप में होगा। दादा शिवानंद ने बताया चल समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहेंगे। यात्रा के लिए रथ सजाया गया है, जिसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। चल समारोह में हाथी, घोड़े व बैंड, बाजे शामिल रहेंगे।
जोश व उत्साह के साथ आतिशबाजी करते हुए नर्मदा यात्रा शुरू की जाएगी। पूर्व में गुरु पूर्णिमा से लेकर 51 दिवसीय चातुर्मास अवधि में दादा शिवानंद योगी के सानिध्य में प्रतिदिन शिव अभिषेक, अर्चन, आरती और दोनों समय नित्य भंडारे का आयोजन किया। इसके बाद शारदीय नवरात्रि के दौरान 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 208 ब्राह्मणों द्वारा अखंड दुर्गा सप्तशती पाठ और अखंड हवन हुआ। इसमें जिले व प्रदेश से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे और धर्मलाभ अर्जित किया।
दादा शिवानंद योगी
एसपीएम गेट 3 पर शहनाज अख्तर सुनाएंगी भजन
चल समारोह शनिवार दोपहर 11 बजे से आरंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकलेगा। रसूलिया मार्ग से होते हुए एसपीएम गेट 3 तक पहुंचेगा। दोपहर 3 बजे एसपीएम गेट तीन पर दादा शिवानंद योगी नर्मदा परिक्रमा आश्रम का उद्घाटन करेंगे। शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक भंडारा रहेगा। रात्रि 9 बजे से भजन गायिका शहनाज अख्तर के देवी जागरण करेंगी। आयोजन में मंदिर समिति एसपीएम गेट नंबर 3 और समस्त भक्त शामिल रहेंगे।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन