Wed 04 Feb 2026

ब्रेकिंग

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

मंत्री प्रहलाद पटेल ने बरमान मेले का शुभारंभ किया

सच्चे देश के मार्गदर्शक विवेकानंद जी।

सुचना

: नेशनल गोलबॉल प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को दी गई उच्च स्तरीय तकनीकी और शारीरिक ट्रेनिंगस्थान: सूर्या वर्सानी एकेडमी, भुज, गुजरात | दिनांक: 23 जून 2025

Vinod Chouksey

Tue, Jun 24, 2025
Post views : 130

गुजरात के भुज स्थित सूर्या वर्सानी एकेडमी में चल रहे आठ दिवसीय नेशनल गोलबॉल प्रशिक्षण शिविर में आज का दिन खिलाड़ियों के लिए बेहद उपयोगी और ऊर्जावान रहा। गोलबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (GFI) के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर के आज प्रातः सत्र में स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच श्री भूपेन्द्र शर्मा एवं श्री मुनीन्दर कुमार ने खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता को बढ़ाने हेतु जंपिंग एक्सरसाइज और बॉडी वेट ट्रेनिंग कराई। साथ ही, खिलाड़ियों को गोलबॉल के लिए आवश्यक फुटवर्क तकनीकों का अभ्यास भी कराया गया।

शिविर के सायंकालीन सत्र में GFI के अधिकारी श्री विपिन गुप्ता, श्री सुमित धौलरा, श्री भूपेन्द्र एवं श्री पुलकित गोयल द्वारा प्रतिभागियों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस सत्र में खिलाड़ियों को गोलबॉल की आवश्यक बुनियादी तकनीकों जैसे ब्लॉकिंग मैकेनिक्स, पासिंग स्किल्स, थ्रोइंग मैकेनिक्स, टीम डिफेंस और समन्वित टीम ड्रिल्स का अभ्यास कराया गया।

इस शिविर का उद्देश्य देश के उभरते दिव्यांग एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। GFI द्वारा किया जा रहा यह प्रयास न केवल खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता को निखार रहा है, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी सशक्त बना रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन